WhatsApp Skip to main content

Dr. Harsh J Shah

Acid से जली भोजन नली का इलाज

अहमदाबाद और गांधीनगर में corrosive से जली भोजन नली और stricture का इलाज · Dr Harsh Shah · Food Pipe Surgeon · Dr. Jivraj Mehta Hospital, Vasna, Ahmedabad

परिवार का पहला सवाल अक्सर यही होता है: “यह कितने दिन चलेगा, और क्या फिर से रोटी खा पाएँगे?” Acid, toilet cleaner या कोई और corrosive निगलने के बाद इलाज इस पर निर्भर करता है कि जलन कितनी गहरी है — और यह अंदाज़े से नहीं, जाँच से तय होता है. छाती और पेट का contrast CT दिखाता है कि भोजन नली और आमाशय की दीवार ज़िंदा है या नहीं; पहले एक-दो दिन में हल्की endoscopy जलन की गहराई बताती है. ऊपरी जलन सिर्फ़ सहारे से भर जाती है. गहरी जलन में tube से खाना दिया जाता है और नली के सिकुड़ने पर नज़र रखी जाती है; सिकुड़ी नली पहले endoscope से धीरे-धीरे चौड़ी की जाती है, अक्सर कई sessions में. Operation सिर्फ़ मरी हुई दीवार, छेद, या बार-बार बंद होती नली के लिए — और नई भोजन नली महीनों बाद, सोच-समझकर plan की जाती है.

Dr Harsh Shah कौन हैं

Dr Harsh Shah, food pipe surgeon, अहमदाबाद

Dr. Jivraj Mehta Hospital

Dr Harsh Shah
MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology)
Registered with Gujarat Medical Council, Reg. No. G-38738
Food Pipe Surgeon
· Dr. Jivraj Mehta Hospital, Vasna, Ahmedabad

Dr Harsh Shah को भोजन नली और आमाशय की surgery का 18 साल का अनुभव है, और वे surgical gastroenterology में दो बार qualified हैं. Corrosive की चोट किसी एक डॉक्टर का काम नहीं है: Dr. Jivraj Mehta Hospital, Vasna, Ahmedabad में ICU की team, जलन नापने और dilation के लिए endoscopy, contrast CT, dietitian, psychiatry, और emergency operation या बाद में नई भोजन नली के लिए operation theatre — सब एक ही service की तरह काम करते हैं. इसलिए पहले दिन जलन देखने वाली team ही आगे के महीनों के dilation plan करती है.

पहले कुछ घंटों में क्या करें, क्या नहीं

Corrosive निगलने के बाद सबसे पहले साँस, फिर नस से fluid, acid कम करने का injection और दर्द की दवा — मुँह से कुछ नहीं. नेक इरादे से की जाने वाली तीन बातें असल में नुकसान करती हैं: chemical को "काटने" के लिए कुछ और पिलाना, उल्टी कराना, और नाक से बिना देखे tube डालना. Charcoal या "पतला करने" के लिए दूध-पानी भी काम नहीं आते.

स्वरयंत्र (voice box) की सूजन कुछ ही घंटों में साँस की नली बंद कर सकती है. साँस में आवाज़, बैठी हुई आवाज़ या मुँह से लार टपकना — इसका मतलब है कि अनुभवी anaesthetist जल्दी, सँभालकर साँस की tube डालें, सूजन बढ़ने से पहले. Acid के ख़िलाफ़ alkali या alkali के ख़िलाफ़ acid देने से गर्मी निकलती है और जलन और गहरी होती है. उल्टी वही chemical फिर से उसी परत पर लाती है और फेफड़ों में जाने का ख़तरा बनाती है. नरम पड़ी दीवार में बिना देखे डाली tube सीधे आर-पार जा सकती है. जब tube ज़रूरी हो, तो वह endoscope से देखकर डाली जाती है — यह अलग, सोची-समझी क्रिया है.

दो बातें परिवारों को हैरान करती हैं. मुँह साफ़ दिखे तो इसका मतलब यह नहीं कि भोजन नली सुरक्षित है — होंठ और जीभ सामान्य होने पर भी नीचे गंभीर नुकसान हो सकता है. और मरीज़ को कितना दर्द है, इससे जलन की गहराई का पता नहीं चलता. इसीलिए मरीज़ “ठीक दिखे” तब भी नीचे की जाँचें होती हैं.

जहाँ chemical जान-बूझकर पिया गया हो, वहाँ उसी admission में psychiatrist मरीज़ से मिलते हैं — surgery के इलाज के साथ-साथ, बाद में नहीं. यह इलाज का हिस्सा है, कोई आरोप नहीं, और पहले साल भर follow-up चलता है.

कौन-सी जाँच, किस क्रम में?

सबसे पहले history — कौन सा product, कितना, liquid या दानेदार, कब, और ग़लती से या जान-बूझकर. तुरंत खून की जाँच, blood gas और lactate के साथ. छाती और पेट का contrast CT तय करता है कि emergency operation चाहिए या नहीं, क्योंकि वह दिखाता है कि दीवार को खून मिल रहा है या नहीं. साँस सुरक्षित होने के बाद पहले एक-दो दिन में हल्की endoscopy जलन की गहराई नापती है.

क्रमजाँचक्या बताती है
पहलेHistory, साथ में बोतल या उसके label की फ़ोटोAcid या alkali, liquid या दानेदार, कितना और कब — इससे team को अंदाज़ा होता है कि सबसे ज़्यादा नुकसान कहाँ होगा
तुरंतखून के counts, kidney और liver की जाँच, नमक (electrolytes), blood gas और lactate; ज़रूरत हो तो pregnancy testखून में बढ़ता acid या बढ़ता lactate, पेट पर दिखने से पहले ही, मरे हुए हिस्से की चेतावनी देता है
उसी दिनछाती और पेट का contrast CTभोजन नली और आमाशय की दीवार contrast लेती है या नहीं? जो दीवार contrast न ले, वह मर चुकी है — और emergency operation का फ़ैसला इसी से होता है, endoscopy के grade से नहीं
पहले एक-दो दिन मेंहल्की flexible endoscopy, साँस सुरक्षित होने और छेद न होने परजलन कितनी गहरी और कितनी लंबी — लाली से लेकर ऊपरी और गहरे छालों, और परत के मरे हुए हिस्सों तक. सिकुड़े, जले हिस्से से scope कभी ज़ोर लगाकर नहीं निकाला जाता
तीसरे हफ़्ते सेEndoscopy, ज़रूरत हो तो barium swallowक्या stricture (सिकुड़न) बन रही है, कितनी लंबी है, और acid के बाद क्या आमाशय का मुँह भी सिकुड़ रहा है

Acid और alkali अलग-अलग जगह नुकसान करते हैं. नाली और oven साफ़ करने वाले cleaner (alkali) भोजन नली में गहराई तक जलाते हैं. Toilet और bathroom के cleaner (acid) — गुजरात में ज़्यादा आम कहानी — आमाशय के निचले हिस्से और उसके मुँह पर निशान छोड़ते हैं, इसलिए हफ़्तों बाद तकलीफ़ छाती में कौर अटकने की नहीं, खाने के बाद उल्टी की होती है. बटन जैसी battery निगल ली जाए तो वह अलग emergency है — कुछ घंटों में endoscopy से निकालनी पड़ती है.

Corrosive stricture है या कुछ और?

Corrosive stricture एक benign निशान है, पर सिकुड़ी भोजन नली का यह अकेला कारण नहीं, और पुराने corrosive निशान में दशकों बाद परत के cancer का छोटा, जीवन भर का जोखिम रहता है. इसलिए chemical निगलने की साफ़ history के बिना सिकुड़न की पहले biopsy होती है, तभी उसे निशान माना जाता है. और सालों शांत रहा पुराना stricture बदले — ज़्यादा सिकुड़े, dilation मुश्किल हो, या निगलने की नई तकलीफ़ आए — तो उसकी जाँच और biopsy होती है, सिर्फ़ फिर से चौड़ा नहीं किया जाता.

क्या दिखता हैकिस ओर इशाराआगे क्या
Corrosive निगलने की साफ़ history, तीसरे हफ़्ते से बनती चिकनी सिकुड़नBenign corrosive strictureनीचे दिया dilation का रास्ता
सालों की जलन, नीचे छोटी सिकुड़न, chemical का कोई संपर्क नहींReflux (peptic) strictureAcid कम करने की दवा और dilation; reflux के रास्ते इलाज
Allergy वाले युवा व्यक्ति में नली पर छल्ले जैसे निशानAllergy (eosinophilic) वाली सिकुड़नBiopsy से पुष्टि, फिर सूजन का इलाज
तेज़ी से वज़न घटना, खुरदुरी या छाले वाली सिकुड़न, corrosive की history नहीं — या सालों शांत रहने के बाद बदला पुराना निशानगाँठ न होने की पुष्टि ज़रूरीकिसी भी dilation से पहले biopsy, CT और आगे की जाँच; cancer निकले तो इलाज बिल्कुल अलग रास्ते पर

एक surgeon के तौर पर कहूँ — यह जीवन भर की नज़र ही उस नियम की वजह है जो यहाँ बिना अपवाद माना जाता है: पुराने stricture में बदलाव का मतलब पहले endoscopy और biopsy. चोट के कई साल बाद से surveillance endoscopy भी plan होती है — मूल भोजन नली का जो हिस्सा निकालने के बजाय bypass किया गया हो, उसकी भी.

खाने के सहारे से नई भोजन नली तक

Corrosive की चोट का इलाज सीढ़ी दर सीढ़ी होता है, और ज़्यादातर मरीज़ आख़िरी पायदान तक पहुँचते ही नहीं. ऊपरी जलन को सिर्फ़ सहारा चाहिए. ज़िंदा दीवार वाली गहरी जलन को खाने का सहारा और सिकुड़न पर planned नज़र चाहिए. सिकुड़न endoscope से चौड़ी की जाती है, और ज़िद्दी सिकुड़न में injection जैसे अतिरिक्त उपाय. Stent endoscopy का आख़िरी कदम है, पहला नहीं. Operation सिर्फ़ मरे हिस्से, छेद, या इन सबके बावजूद खुली न रहने वाली नली के लिए.

पायदानक्या हैकहाँ फ़िट होता है
सहारे का इलाजनस से fluid, acid कम करने की दवा, दर्द की दवा, और निगलना आरामदायक होते ही जल्दी खाना शुरूसिर्फ़ लाली या ऊपरी छाले — ये भर जाते हैं, कम दिनों के रुकने में, और सबसे हल्के में लंबे follow-up की ज़रूरत नहीं
खाने का सहाराEndoscope से देखकर डाली गई पतली tube, जो रास्ता भी खुला रखती है; वह न हो पाए तो छोटी आंत में खाने की tube (jejunostomy)गहरे छाले या जगह-जगह मरे हिस्से, पर CT पर ज़िंदा दीवार; आने वाले महीनों में पोषण ही आधार है
Endoscopic dilationGuide wire पर चलाए गए नुकीले bougies या balloon से सिकुड़न हर session में थोड़ा-थोड़ा चौड़ी की जाती हैलगभग तीसरे से छठे हफ़्ते से, परत भरने के बाद; महीनों तक बार-बार sessions अपेक्षित हैं, नाकामी का निशान नहीं
ज़िद्दी सिकुड़न के अतिरिक्त उपायनिशान के अंदर steroid का injection; छोटे stricture पर mitomycin; समझदार वयस्क के लिए घर पर dilator डालना सीखनासही अंतराल पर dilation के बावजूद बार-बार बंद होती सिकुड़न
पूरी तरह ढका stentसिकुड़न में कुछ समय के लिए रखी, निकाली जा सकने वाली नलीऊपर के कदम नाकाम होने पर ही — कभी पहले इलाज के तौर पर नहीं, और तय समय पर निकाल दिया जाता है
नई भोजन नली का operationआमाशय या बड़ी आंत से नई भोजन नली बनानालंबी, कई जगह, या बार-बार नाकाम सिकुड़न, या dilation के बावजूद पोषण न मिल पाना
Emergency operationमरी हुई भोजन नली और आमाशय निकालना, खाने की tube और लार के लिए गर्दन में रास्ता; नई नली बाद मेंCT पर contrast न लेने वाली दीवार, छेद या peritonitis — जान बचाने वाला operation, planned नहीं

Steroid के बारे में परिवार अक्सर पूछते हैं, इसलिए एक बात. Corrosive की चोट के बाद वयस्कों को steroid की गोली या नस में injection नियमित रूप से नहीं दिया जाता — इसके सबूत बच्चों से आते हैं, और वयस्क में यह infection को छुपा सकता है और छेद का ख़तरा बढ़ाता है. गहरी जलन वाले बच्चे में छोटा course एक उचित, लिखित फ़ैसला है. Dilation के समय पके निशान के अंदर सीधे steroid का injection अलग, स्थानीय इलाज है, और बार-बार लौटने वाले stricture में इस्तेमाल होता है.

Operation की ज़रूरत कब नहीं होती

Corrosive निगलने वाले ज़्यादातर लोगों को operation की ज़रूरत ही नहीं पड़ती. ऊपरी जलन सिर्फ़ सहारे से भर जाती है. CT पर ज़िंदा दीवार वाली गहरी जलन में खाने का सहारा और नज़र, और बाद में बनने वाली ज़्यादातर सिकुड़न endoscopic dilation से सँभल जाती है — चाहे जितने sessions लगें. सिर्फ़ इसलिए कि dilation दोहराना पड़ा, operation नहीं किया जाता.

सबसे आम ग़लतफ़हमी यह है कि जिस नली को फिर से चौड़ा करना पड़े, वह “फ़ेल” हो गई और अब operation चाहिए. Corrosive stricture का सामान्य रास्ता ही बार-बार का dilation है, और पहले session से पहले हर मरीज़ को यह बताया जाता है. नई भोजन नली की ओर जाने का team का फ़ैसला तभी होता है जब ऊपर के अतिरिक्त उपायों के बावजूद dilation टिके नहीं — लंबी, सही अंतराल वाली sessions की श्रृंखला के बाद — या पोषण बनाए रखना संभव न हो.

फ़ैसले जितना ही समय भी अहम है. चोट के बाद दूसरे हफ़्ते में dilation नहीं किया जाता, क्योंकि भरती हुई दीवार तब सबसे कमज़ोर होती है; पहली planned endoscopy लगभग तीसरे हफ़्ते से. और जब तक सूजन शांत न हो और पोषण वापस न बने — आम तौर पर चोट के कुछ महीने बाद — नई भोजन नली का operation नहीं किया जाता.

Operation कब ज़रूरी: तुरंत या योजना बनाकर

दो बिल्कुल अलग operation हैं. Emergency operation में दीवार मर जाने या छेद होने पर सारा मरा हिस्सा निकाला जाता है, भोजन नली का ऊपरी सिरा गर्दन में बाहर लाया जाता है और खाने की tube डाली जाती है — इस समय नई भोजन नली नहीं बनती. महीनों बाद के planned operation में आमाशय स्वस्थ हो तो उससे, और acid से आमाशय में निशान हों तो बड़ी आंत से नई भोजन नली बनती है.

Emergency operation. भोजन नली और आमाशय का हर मरा हिस्सा, खून बहते ज़िंदा हिस्से तक, निकाला जाता है, और पूरा आमाशय जाँचा जाता है क्योंकि acid अक्सर उसके मुँह पर सबसे ज़्यादा नुकसान करता है. पहले operation के बाद भी मरा हिस्सा फैल सकता है, इसलिए बाद में बुख़ार आए या हालत बिगड़े तो इंतज़ार किए बिना, सिर्फ़ शक पर ही जल्दी दोबारा देखा जाता है. Duodenum तक असर हो तो team सबसे कम नुकसान वाला operation चुनती है.

Planned नई भोजन नली. नई भोजन नली किससे बनेगी, यह आमाशय की हालत पर निर्भर है. Alkali के बाद आमाशय अक्सर स्वस्थ होता है और गर्दन तक ऊपर लाया जा सकता है. Acid के बाद — भारत में आम स्थिति — आमाशय में निशान होते हैं, इसलिए बड़ी आंत का, अपनी खून की सप्लाई के साथ, एक हिस्सा इस्तेमाल होता है. गर्दन में जोड़ बनाने से पहले नए हिस्से की खून की सप्लाई जाँची जाती है, और पुरानी भोजन नली जहाँ सुरक्षित रूप से निकाली जा सके, निकाल दी जाती है, क्योंकि अंदर छोड़ा पुराना corrosive निशान अपना जीवन भर का cancer जोखिम साथ रखता है. जहाँ उसे bypass करना पड़े, वहाँ वह endoscopy की नज़र में रहती है.

नई भोजन नली से पहले: खाने की tube से पोषण बढ़ाया जाता है, hemoglobin और protein ऊपर लाए जाते हैं, नई नली के लिए चुना गया आमाशय या आंत endoscopy और CT से जाँचा जाता है, बीड़ी-सिगरेट और शराब बंद, और साँस की कसरत शुरू. बाद में: थोड़े समय ICU, पहले दिन से चलना, गर्दन का जोड़ भरने तक tube से खाना, और जोड़ जाँचने के बाद ही घूँट.

सहमति देने से पहले हर मरीज़ इन complications के बारे में सुनता है: dilation में भोजन नली में छेद, bleeding, फेफड़ों में खाना जाना, session के बाद छाती में दर्द, सिकुड़न का लौटना, और आगे चलकर operation की ज़रूरत; नई भोजन नली में bleeding, घाव और फेफड़ों का infection, पैर या फेफड़ों में clot, heart और anaesthesia की complications, गर्दन के जोड़ से leak, नई नली की खून की सप्लाई बंद होना जिसमें दोबारा operation पड़ सकता है, जोड़ पर सिकुड़न जिसे dilation चाहिए, आवाज़ में बदलाव, फेफड़ों में खाना जाना, आमाशय वाली नली में reflux या जल्दी ख़ाली होना, और जान का जोखिम, जो emergency operation में काफ़ी ज़्यादा है. नई नली के बाद निगलना काफ़ी बेहतर होता है, पर पूरी तरह normal कभी नहीं — जीवन भर थोड़ा-थोड़ा, बैठकर खाना. Dr Harsh Shah सहमति से पहले हर बात ख़ुद समझाते हैं, सुझाए गए operation, आपकी उम्र और आपके पोषण पर लागू होने वाले आँकड़ों के साथ — ये आम आँकड़े नहीं हैं, और page पर नहीं लिखे जाते.

पोषण पर पूरे साल का दारोमदार

Corrosive की चोट महीनों तक सँभाली जाती है, और पूरा plan पोषण पर टिका है. जहाँ संभव हो, आंत के रास्ते ही खाना; नस से खाना सिर्फ़ थोड़े समय का पुल. पेट के किसी भी operation में छोटी आंत में खाने की tube डाली जाती है, और stricture के इलाज के दौरान हर मुलाक़ात पर वज़न, खाना और vitamins देखे जाते हैं.

परिवार को घर पर tube सँभालना सिखाया जाता है — गुनगुने पानी से flush करना, बंद tube में कभी ज़ोर न लगाना, और घर पर कोशिश करने के बजाय guide wire पर बदलवाने आना. Dietitian खाने की मात्रा तय करते हैं और निगलना सुधरने के साथ बदलते हैं. हफ़्तों की तकलीफ़ के बाद पहले से कमज़ोर आए मरीज़ को पहले पोषण दिया जाता है; कम पोषण वाले मरीज़ का operation एक टाला जा सकने वाला जोखिम जोड़ता है.

इलाज कैसे आगे बढ़ता है

  1. Consultation book करें. निगले गए product का नाम या फ़ोटो, emergency के discharge के कागज़, हर endoscopy की report फ़ोटो के साथ, CT या barium की films disc पर, और पिछले dilation का रिकॉर्ड साथ लाएँ.
  2. जाँच और इलाज का plan. सिकुड़न नापने के लिए endoscopy और ज़रूरत हो तो barium swallow; पोषण का आकलन; और जहाँ history या दिखावट corrosive निशान जैसी न लगे, वहाँ biopsy. Plan — dilation का क्रम, खाने का सहारा, या नई भोजन नली की तैयारी — कारणों के साथ समझाया जाता है.
  3. Procedure या surgery. Dilation बेहोशी की दवा में होने वाली छोटी endoscopy है, planned अंतराल पर दोहराई जाती है. नई भोजन नली महीनों की तैयारी के बाद का बड़ा, planned operation है, ICU bed के साथ.
  4. अस्पताल में कम दिन. Dilation आम तौर पर day care या एक रात का; घर जाने से पहले छाती का दर्द, बुख़ार या धड़कन देखी जाती है. नई भोजन नली के बाद रुकने में ICU, गर्दन के जोड़ की जाँच, और घूँट से नरम खाने तक की बढ़त शामिल है.
  5. Follow-up और पूरी तरह भरना. निगलना कितना टिकता है, उसके हिसाब से dilation के review; हर मुलाक़ात पर वज़न और पोषण; नई भोजन नली के बाद पहले साल हर तीन महीने review, फिर कम; जान-बूझकर पीने पर psychiatry का follow-up; और चोट के कई साल बाद से जीवन भर surveillance endoscopy.

ख़र्च, insurance और admission

Corrosive की चोट में emergency इलाज, dilation और नई भोजन नली Dr. Jivraj Mehta Hospital, Vasna, Ahmedabad में cashless health insurance और corporate schemes में, policy की शर्तों के अनुसार, कवर होते हैं. अनुमान को प्रभावित करते हैं: dilation sessions की संख्या, ICU के दिन, खाने की tube, और नई भोजन नली का operation plan है या नहीं. आम आँकड़ा बताने के बजाय आपकी policy के लिए लिखित अनुमान तैयार किया जाता है.

Pre-authorisation अस्पताल का insurance desk करता है, Dr Harsh Shah के office के नोट के साथ — चोट, उसका grade और planned इलाज. Policy के कागज़, पहचान पत्र और हर report साथ लाएँ.

मरीज़ क्या कहते हैं

★★★★★

“Met with Dr. Harsh Shah for the consultation of one of my relative. Dr. Harsh Shah is an exceptional surgical oncologist in Ahmedabad. His expertise in treating complex GI cancers like liver, pancreas, and colon cancers is truly remarkable. He explains everything clearly and gives patients full confidence in their treatment. Highly recommended for anyone looking for a skilled and compassionate cancer specialist. — Nagesh Patidar, Google review”

★★★★★

“Dr. Harsh Shah is an excellent doctor who handled our case with great diligence and care. He listens attentively and addresses every concern with utmost patience. He's very humble and answers all of your questions in detail which is very assuring. I would highly recommend Dr. Harsh Shah for consultation and treatment. — Srinath Vasudevan, Google review”

★★★★★

“Excellent service, very polite, very well explained the treatment plan and follow up after surgery. I am truly grateful to him for the treatment. — Amar Singh, Google review”

Dr Harsh Shah की Google listing पर लिखे असली reviews, जैसे लिखे गए वैसे ही.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बच्चे ने ग़लती से cleaner पी लिया, नमक का पानी पिलाकर उल्टी कराएँ?

नहीं. उल्टी न कराएँ और chemical को काटने के लिए कुछ न पिलाएँ. तुरंत नज़दीकी emergency विभाग जाएँ और बोतल या उसके label की फ़ोटो साथ ले जाएँ.

Dilation कितनी बार कराना पड़ेगा? कब तक चलेगा?

Corrosive stricture में महीनों तक कई sessions आम बात है, क्योंकि निशान पकते हुए सिकुड़ता है. Sessions के बीच का अंतर इस पर तय होता है कि निगलना कितना टिकता है. यह नाकामी नहीं, इलाज का सामान्य रास्ता है.

क्या steroid से सिकुड़न रुक जाएगी?

वयस्कों को steroid की गोली या नस में injection नियमित रूप से नहीं दिया जाता, क्योंकि इसके सबूत बच्चों से हैं और वयस्क में यह infection छुपा सकता है. बार-बार लौटने वाले stricture में निशान के अंदर steroid का injection अलग, स्थानीय इलाज है.

Tube से खाना कब तक चलेगा? क्या मुँह से फिर खा पाएँगे?

ज़्यादातर मरीज़ों में dilation से निगलना वापस आता है और tube धीरे-धीरे हट जाती है. जिनकी नई भोजन नली बनती है, उनमें भी मुँह से खाना होता है, पर थोड़ा-थोड़ा और बैठकर, और पहले साल कभी-कभी tube से अतिरिक्त खाना.

Operation कब ज़रूरी होता है?

जब CT पर दीवार मरी हुई दिखे, छेद हो जाए, या सारे endoscopic कदमों के बावजूद नली खुली न रहे या पोषण न बन पाए. ज़्यादातर मरीज़ों को operation की ज़रूरत नहीं पड़ती.

सालों बाद फिर निगलने में दिक़्क़त हो तो क्या करें?

पहले endoscopy और biopsy, सिर्फ़ dilation नहीं. पुराने corrosive निशान में सालों बाद परत के cancer का छोटा जोखिम रहता है, इसलिए बदले हुए stricture को जाँचे बिना चौड़ा नहीं किया जाता.

Dr Harsh Shah से कहाँ मिलें

Dr. Jivraj Mehta Hospital
वासणा, अहमदाबाद 380007

Google rating 4.94, 17 reviews

रास्ता देखें

Dr Harsh Shah Vasna, अहमदाबाद के Dr. Jivraj Mehta Hospital में मिलते हैं।

पूरे गुजरात से और राजस्थान, मध्य प्रदेश से मरीज़ Dr Harsh Shah के पास आते हैं। जलन का आकलन, dilation का plan और कोई भी operation यहाँ होता है; dilation का क्रम स्थिर हो जाने पर कभी-कभी उसे घर के पास के gastroenterologist के साथ बाँटा जा सकता है, और तय समय पर review यहाँ।

Acid या cleaner निगल लिया है, या महीनों बाद अब निगलने में तकलीफ़ है? अगर आज ही हुआ है, तो अभी नज़दीकी emergency विभाग जाएँ — जवाब का इंतज़ार न करें. बाद में बनी सिकुड़न के लिए endoscopy की reports, barium की films और discharge के कागज़ appointment से पहले भेज सकते हैं, ताकि consultation पढ़ी हुई reports के साथ शुरू हो; इलाज क्या होगा, यह consultation में, जाँच के बाद तय होता है. Call +91-63555-64601 · Reports WhatsApp पर पहले से भेजें

Rate this page

Get health updates from Dr Harsh Shah on WhatsApp

Swasth Parivar: every week, practical advice on recovery, diet and warning signs. No advertising. Stop any time.

Your number is used for these updates and for the clinic to reach you. It is never sold or passed on. To stop, reply STOP on WhatsApp.

Dr. Harsh J Shah
Dr Harsh Shah, Gastro, Cancer & Laparoscopic Surgeon, Ahmedabad
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.