WhatsApp Skip to main content

Dr. Harsh J Shah

छोटी आंत की रुकावट

छोटी आंत की रुकावट के टॉप डॉक्टर

छोटी आंत्र रुकावट या एसबीओ (SBO) एक ऐसी स्थिति है जिसमें छोटी आंत कोई कारणवश अवरुद्ध हो जाती है। “समोल बवेल”, यह छोटी आंत के लिए एक और शब्द है। एसबीओ में, हवा, तरल पदार्थ, और भोजन आंत में फंस जाते हैं। वे छोटी आंत के माध्यम से उस तरह से नहीं बढ़ सकते हैं जिस तरह से वे सामान्य रूप से आगे बढ़ा करते हैं।

एसबीओ में, आंत आंशिक रूप से या पूरी तरह से अवरुद्ध हो सकती है। समपूर्ण ब्लॉक आंत से बहुत गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि:

  • आंत में फंसी हुई हवा, तरल पदार्थ, और भोजन से सूजन हो सकती है। यह सूजन, आंत को तरल पदार्थ को अवशोषित करने में कम सक्षम बना सकती है, जिससे निर्जलीकरण (Dehydration) और गुर्दे की विफलता (kidney failure) हो सकती है।
  • यदि आंत की दीवार में चिरे बन जाते हैं, तो आंत में से तरल पदार्थ बाहर निकल सकता है। इससे पेट में संक्रमण भी हो सकता है।
  • जब आंत अवरुद्ध हो जाती है, तो रक्त वाहिकाएं जो आंत में ऑक्सीजन लाती हैं, वह भी अवरुद्ध हो सकती हैं। रक्त के बिना, आंत के कुछ हिस्सों की ‘मृत्यु’ हो सकती है।

कुछ मामलों में, छोटी आंत परीक्षणों में अवरुद्ध दिखती है, भले ही वह अवरुद्ध न हो। यह “इलियस” (ileus) या “स्यूडो-ओबस्ट्रक्षन ” (pseudo-obstruction) से आंतों को ऐसा हो सकता है। किंतु, यह लेख केवल वास्तविक बाधा या रुकावट के बारे में ही है।

  • एक SBO के सबसे आम कारण हैं:

    • भूतकाल में पेट की सर्जरी – सर्जरी के बाद, पेट में ‘स्कार टिश्यू’ यानी के ज़ख़्मी ऊतक बन सकते हैं, और आंत पर दबाव डाल सकते हैं।
    • हर्निया (Hernia) – हर्निया मांसपेशी या ऊतक में एक ऐसा छेद होता है जो मांसपेशियों को कवर करता है यानी के ढाँक देता है। आंत का हिस्सा उस छेद के माध्यम से ऊपर की ओर स्लाइड कर सकता (यानी के खिसक सकता) है, और इस हर्निया में फंस सकता है।
    • आंतों का मुड़ जाना
    • ट्यूमर (Tumor) – ट्यूमर (कैंसर और गैर-कैंसर) आंत के अंदर या बाहर बढ़ सकता है ,और इसे अवरुद्ध कर सकता है।

लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि, आपकी आंत कहाँ से अवरुद्ध है, और यह कैसे अवरुद्ध है। सबसे आम लक्षण हैं:

  • मतली और उल्टी
  • पेट दर्द
  • पेट में सूजन और फूलन या फुला हुआ मेह्सूस करना
  • मल त्याग करने या गैस पास करने में सक्षम नहीं होना
  • पेट में सूजन या फूलन (फुला हुआ) मेह्सूस होना 
  • मतली और उल्टी
  • मल त्याग करने या गैस निकालने में कठिनाई होना
  • हाँ। आपके डॉक्टर आपके लक्षणों के बारे में पूछेंगे, और एक परीक्षण भी करेंगे। यदि आपके डॉक्टर सोचते हैं कि, आपको एसबीओ है, तो वह आपके रक्त परीक्षण, और पेट एवं छाती की इमेजिंग परीक्षण करेंगे।

    इमेजिंग परीक्षणों में एक एक्स-रे (X-Ray), सीटी स्कैन (CT Scan), या “जीआई श्रृंखला” (GI Series) नामक एक्स-रे की श्रृंखला भी शामिल हो सकती है। सीटी स्कैन और जीआई श्रृंखला के लिए, आपको पहले से “कंट्रास्ट” (contrast) नामक तरल पीने को दिया जाता है। यह “कंट्रास्ट” (contrast), सीटी स्कैन या एक्स-रे पर दिखाई देगा। वह डॉक्टर को यह देखने में मदद कर सकता है कि रुकावट का कारण क्या है।

उपचार रुकावट और आपके लक्षणों पर निर्भर करता है।

यदि आपको एसबीओ है, तो आपको अस्पताल में इलाज किया जाएगा। आपके डॉक्टर, आपको तरल पदार्थ और दवाएं देंगे। आपको खाने या पीने की अनुमति नहीं होगी। आपको नासोगैस्ट्रिक ट्यूब (nasogastric tube) भी लगाएँगे। यह एक पतली ट्यूब होती है जो आपकी नाक में से,आपके अन्नप्रणाली, और आपके पेट में जाती है। ट्यूब आपके पेट में तरल पदार्थ और हवा को चूस सकती है। इससे आपको पेट में बेहतर मेह्सूस होगा, और आपको उल्टी से बचाने में भी मदद मिलेगी।

अधिकांश लोगों को किसी अन्य उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार, एसबीओ अपने आप ही  बेहतर हो सकता है। आंशिक एसबीओ, या भूतकाल में कीगयी पेट की सर्जरी के बाद होने वाले एसबीओ में अक्सर ऐसा होता है।

कुछ लोगों को सर्जरी की आवश्यकता होती है। आपको सर्जरी की आवश्यकता है यदि आपको हर्निया है। या फिर, आपने पहले कभी सर्जरी नहीं करवायी है। या आपको पूर्ण रुकावट वाला एसबीओ है, या आपका एसबीओ किसी भी तरल पदार्थ और नासोगैस्ट्रिक ट्यूब के उपचार से बेहतर नहीं होता है।

सर्जरी के दौरान, आपके डॉक्टर, आपकी छोटी आंत की रुकावट, और किसी भी अस्वास्थ्यकर हिस्से को निकालकर हटा देंगे। आपके डॉक्टर द्वारा अस्वास्थ्यकर आंत को हटाने के बाद, वह आमतौर पर आपकी आंतों को फिर से जोड़ देंगे, ताकि वे सामान्य रूप से काम करें।

मदद कहां मिलेगी

बार-बार उल्टी, पेट फूलना, ऐंठन वाला तेज़ दर्द और गैस या मल का बिल्कुल न निकलना आंत की रुकावट के लक्षण हो सकते हैं। यह इमरजेंसी है, तुरंत अस्पताल जाएं। कई मरीज़ों में ड्रिप और नली से आराम मिल जाता है, कुछ में ऑपरेशन करना पड़ता है। यह फ़ैसला जांच और सीटी स्कैन देखकर होता है।

डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्हें 18 साल का अनुभव है। गोता OPD में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं। ऑपरेशन की ज़रूरत हो तो वे Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में करते हैं।

और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)

यह भी पढ़ें: मतली और उल्टी · पेट दर्द और पेट ख़राब होना · Small bowel obstruction (English)

OPD: Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre, SF-203, दूसरी मंज़िल, ओलिव ग्रीन्स, गोता, S G Highway, अहमदाबाद 382481. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।

फ़ोन करें +91 63555 64601

WhatsApp पर पूछें

आख़िरी अपडेट: 6 अक्टूबर 2026

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Rate this post

डॉ. हर्ष शाह से सेहत जानकारी, WhatsApp पर पाएँ

स्वस्थ परिवार: महीने में दो बार रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।

आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।

Dr. Harsh J Shah
Dr Harsh Shah - Surgical Gastroenterologist and GI Robotic Surgeon, Ahmedabad
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.