Skip to main content
लिवर कैंसर (Liver Cancer) तब होता है जब जिगर (यानी के लिवर) में सामान्य कोशिकाएं, असामान्य कोशिकाओं में बदल जाती हैं, और नियंत्रण से बाहर हो वृद्धि होने लगती हैं। पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित, यकृत (यानी के लिवर – Liver) एक बड़ा अंग होता है।
ज्यादातर लोग जिन्हें लीवर कैंसर होता है, उन्हें लंबे समय से यकृत की कोई बीमारी होती हाई है — जिसे क्रोनिक लिवर डिसीज़ (chronic liver disease) भी कहा जाता है। लंबे समय तक लिवर की बीमारी होने से व्यक्ति के लीवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। दीर्घकालिक जिगर की बीमारी का सबसे आम, और सबसे गंभीर रूप “सिरोसिस” (cirrhosis) नामक एक स्थिति है, जो जिगर पे ज़ख़्म के नासूर जैसे निशान (जिसे स्कार – Scar – कहते हैं) बनाता है।
आमतौर पर, लिवर कैंसर के कोई भी लक्षण नहीं होते हैं। कुछ रोगियों को ऊपरी पेट में एक गांठ या हल्का दर्द हो सकता है, जब वे खाने की कोशिश करते हैं, या जल्दी पेट भर जाने जैसा महसूस करते हैं, या फिर जब उनका वजन कम होता हैं।
और लोगों में कैंसर होने से पहले जिगर की बीमारी के कारण होने वाले लक्षण मेह्सूस हो सकते हैं। वे लक्षण कैंसर के कारण खराब हो सकते हैं या फिर से मेह्सूस हो सकते हैं। निम्न जैसे लक्षण होते है:
यदि आपको यह लक्षण मेह्सूस होते हैं, तो अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं।
हाँ। यदि आपके डॉक्टर को संदेह है कि आपको लिवर कैंसर है, तो वह निम्नलिखित परीक्षणों में से 1 या अधिक करवाने को सूचित करेंगे:
लिवर कैंसर का इलाज अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। उपचार आपके कैंसर किस चरण पर है उसपे निर्भर करता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका लिवर कितना स्वस्थ है (दूसरे शब्दों में, कैंसर होने से पहले आपका लिवर रोग कितना गंभीर था)। विभिन्न उपचारों में शामिल हैं:
उपचार के बाद, आपको “कैंसर वापस आता है या नहीं”, यह देखने के लिए नियमित रूप से जाँच करवानी पड़ेगी। आमतौर पर नियमित अनुवर्ती परीक्षणों में टेस्ट (Tests), रक्त परीक्षण (रक्त टेस्ट यानी के ब्लड टेस्ट – Blood Test), और इमेजिंग परीक्षण किए जाते हैं।
आपको ऊपर सूचीबद्ध लक्षणों में से कोई मेह्सूस होता है उसके लिए भी ध्यान देना चाहिए। उन लक्षणों के होने का मतलब हो सकता है कि, — कैंसर वापस आ गया है। यदि आपको कोई लक्षण मेह्सूस होते है तो अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं।
यदि आपने यकृत प्रत्यारोपण करवाया था, तो आपको अपने जीवन के बाकी चरण के लिए “विरोधी अस्वीकृति दवाओं” (anti-rejection medicines) नामक दवाएं लेने की आवश्यकता होगी। ये दवाएं आपके शरीर को आपके नए जिगर के विरुद्ध में बुरी तरह से प्रतिक्रिया करने से रोकने में मदद करती हैं।
यदि कैंसर वापस आता है या फैलता है, तो आपके डॉक्टर आपके साथ संभावित उपचार विकल्पों के बारे में बात करेंगे। इनमें से ऊपर सूचीबद्ध उपचार शामिल हो सकते हैं।
नियमित जाँच और परीक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर के सभी निर्देशों का पालन करना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उपचार के दौरान किसी भी दुष्प्रभाव या समस्याओं के बारे में अपने डॉक्टर से बात करना भी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों को लिवर कैंसर होता है, खासकर अगर उन्हें लंबे समय तक लिवर की बीमारी रह चुकी है, तो उन्हें अल्कोहल और ऐसी दवाओं को टालना चाहिए जो लिवर के लिए अत्यंत ही हानिकारक हो सकती हैं।
लिवर कैंसर का इलाज करवाने में कई विकल्पों का चयन करना होता है, जैसे कि कौनसे उपचार आपको करवाने हैं।
अपने डॉक्टरों को हमेशा बताएं कि, आप उपचार के बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं। किसी भी समय आपको उपचार का सुझाव करते हैं, तो अवश्य पूछें:
यकृत कैंसर की सर्जरी (liver resection) का खर्च Apollo Hospital, Bhat में लगभग ₹3,50,000 से ₹7,00,000 तक आता है।
अंतिम राशि इन बातों पर निर्भर करती है — ऑपरेशन किस पद्धति से हुआ (open, laparoscopic या robotic), अस्पताल में कितने दिन रुकना पड़ा, ICU की ज़रूरत पड़ी या नहीं, और इलाज insurance या cashless के तहत है या नहीं।
आपके केस के अनुसार सटीक अनुमान consultation के बाद ही दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए +91 63590 11009 पर संपर्क करें।
स्वस्थ परिवार: महीने में दो बार रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।
आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।