WhatsApp Skip to main content

Dr. Harsh J Shah

बाईं बड़ी आंत के Cancer में पहले जाँच, फिर इलाज

अहमदाबाद और गांधीनगर में left colon cancer का इलाज · Dr Harsh Shah · Colon Cancer Surgeon · Apollo Hospital, Bhat, Gandhinagar और Gota OPD, अहमदाबाद

कई मरीज़ महीनों तक iron की गोलियाँ खाते रहते हैं, खून की कमी (anaemia) ठीक नहीं होती, और आख़िर में colonoscopy में बाईं तरफ़ गांठ मिलती है। ऐसी गांठ का इलाज एक तय क्रम में होता है। पहले पूरी बड़ी आंत की colonoscopy और biopsy तय करती है कि यह cancer है या नहीं। फिर छाती, पेट और pelvis का contrast CT बताता है कि बीमारी कहीं फैली है या नहीं, और हर गांठ पर MMR या MSI test होता है। जो cancer फैला नहीं है, उसमें मुख्य इलाज operation है — गांठ वाला हिस्सा उसकी नस और lymph nodes के साथ निकालना। Chemotherapy चाहिए या नहीं, यह operation के बाद pathology report से ही तय होता है। बीमारी फैली हो या मरीज़ बड़े operation लायक न हो, तो दवा या stent पहले आते हैं — या operation की जगह।

Dr Harsh Shah कौन हैं

Dr Harsh Shah, colon cancer surgeon, अहमदाबाद

Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre

Dr Harsh Shah
MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology)
Registered with Gujarat Medical Council, Reg. No. G-38738
Colon Cancer Surgeon
· Apollo Hospital, Bhat, Gandhinagar · Gota OPD, अहमदाबाद

Dr Harsh Shah को पेट-आंत और cancer की surgery का 18 साल का अनुभव है। Apollo Hospital, Bhat में colon cancer की पूरी सेवा एक छत के नीचे है: colonoscopy और biopsy, CT और MRI, MMR testing वाली pathology, chemotherapy के लिए medical oncology, stent, दूरबीन और open surgery, stoma nurse और follow-up — और इलाज शुरू होने से पहले हर case पर tumour board में चर्चा। Gota clinic पर Google rating 4.89, 216 reviews; Apollo, Bhat listing पर 4.94, 17 reviews।

बाईं तरफ़ होना क्यों मायने रखता है

बाईं बड़ी आंत (left colon) तिल्ली के नीचे के मोड़ से शुरू होकर पेट की बाईं ओर नीचे उतरती है (descending colon) और S आकार के sigmoid colon से होकर rectum से मिलती है। यहाँ के cancer का plan दाईं तरफ़ से अलग बनता है: नस अलग, operation अलग, और बीमारी फैली हो तो कुछ दवाएँ भी अलग।

बड़ी आंत के हर हिस्से की अपनी खून की नस और lymph nodes की अपनी कड़ी होती है, और cancer दोनों के साथ निकाला जाता है। तिल्ली के नीचे वाले मोड़ की गांठ दो हिस्सों की सीमा पर होती है, इसलिए वहाँ operation मरीज़ के हिसाब से तय होता है।

नीचे की सीमा भी मायने रखती है। मलद्वार से लगभग पंद्रह सेंटीमीटर के अंदर की गांठ rectum का cancer मानी जाती है, जिसका रास्ता अलग है — अक्सर operation से पहले इलाज के साथ। इसलिए गांठ ठीक किस ऊँचाई पर है, यह शुरू में ही तय होता है।

फैली बीमारी में तरफ़ दवा भी बदलती है: RAS mutation के बिना बाईं तरफ़ के cancer में chemotherapy के साथ anti-EGFR दवा जुड़ती है। यानी “left colon” सिर्फ़ जगह नहीं, plan का हिस्सा है।

Cancer है या नहीं, कैसे तय हो?

सिर्फ़ लक्षण देखकर colon cancer और cancer के अलावा किसी तकलीफ़ में फ़र्क़ नहीं किया जा सकता। खून आना, शौच की आदत बदलना या खून की कमी — इनके दूसरे कारण भी हो सकते हैं। फ़र्क़ colonoscopy और biopsy से ही पड़ता है, और pathology report ही भरोसेमंद जवाब है।

खून की कमी पर ख़ास ध्यान दें: किसी भी पुरुष में, या माहवारी बंद होने के बाद किसी महिला में, बिना साफ़ कारण के iron की कमी वाली anaemia हो, तो सिर्फ़ गोलियाँ देना काफ़ी नहीं — कारण ढूँढना ज़रूरी है। नीचे के लक्षणों में पूरी बड़ी आंत की जाँच होनी चाहिए।

आप क्या देखते हैंजाँच क्यों ज़रूरीक्या तय करता है
चार हफ़्ते से ज़्यादा शौच की आदत में बदलाव — ख़ासकर बार-बार जाना या पतला मलगांठ आंत को सँकरा करके मल निकलने का ढंग बदल सकती हैपूरी colonoscopy, और जो असामान्य लगे उसकी biopsy
शौच की आदत बदलने के साथ खून, या मल में मिला गहरा खूनखून बड़ी आंत के अंदर से आ रहा हो सकता हैCaecum तक colonoscopy
बिना साफ़ कारण iron की कमी वाली खून की कमी — किसी भी पुरुष में, या माहवारी बंद होने के बाद की महिला मेंगांठ महीनों तक धीरे-धीरे, बिना दिखे खून खो सकती हैColonoscopy, खून की कमी की सामान्य जाँच के साथ
बिना कारण वज़न घटना, या पेट में गांठ महसूस होनाबड़ी गांठ का पहला संकेत हो सकता हैColonoscopy और contrast CT
आंत बंद होना — पेट फूलना, उल्टी, मल या गैस बंद — या अचानक आंत फटनाहमारे देश में बहुत से colon cancer पहली बार इसी तरह सामने आते हैंCT के साथ तुरंत जाँच; पहले इलाज, बाक़ी जाँच साथ-साथ

कौन सी जाँच, किस क्रम में

सबसे पहले बड़ी आंत की शुरुआत तक पूरी colonoscopy, biopsy और गांठ के पास स्याही का निशान (tattoo)। फिर छाती, पेट और pelvis का contrast CT बीमारी की हद बताता है। CEA, खून की सामान्य जाँच और गांठ के tissue पर MMR या MSI test — इतना होने के बाद ही इलाज का plan बनता है।

क्रमजाँचकिस सवाल का जवाब
पहलीCaecum तक पूरी colonoscopy, biopsy और गांठ के पास India-ink tattooCancer की पुष्टि, operation में छोटी गांठ मिल जाए इसके लिए निशान, और बाक़ी आंत साफ़ है या नहीं — कभी-कभी एक दूसरी अलग गांठ भी होती है
Scope सँकरी जगह से आगे न जाए तोCT colonography, या operation के कुछ महीनों में दोबारा colonoscopyरुकावट के पार की आंत कभी बिना जाँच के न रहे
दूसरीछाती, पेट और pelvis का contrast CTगांठ आसपास कितनी फैली है, और liver, फेफड़ों या पेट की झिल्ली तक पहुँची है या नहीं
साथ-साथCEA, CBC, kidney और liver tests, albumin, clottingFollow-up के लिए शुरुआती आँकड़ा, और ताक़त व पोषण की तस्वीर
हर गांठ परMMR (ख़ास staining से) या MSI testLynch syndrome नाम की ख़ानदानी प्रवृत्ति पकड़ी जाती है, और chemotherapy व immunotherapy के कुछ फ़ैसले होते हैं
बीमारी फैली हो तभीRAS और BRAF mutation testकौन सी targeted दवा, यह तय होता है; न फैले cancer में ज़रूरत नहीं
Liver में धब्बा साफ़ न हो तभीLiver का MRI या contrast ultrasoundधब्बा क्या है, यह साफ़ होता है। नए colon cancer में PET-CT रोज़ की जाँच नहीं है

Operation के बाद pathology report की चार बातें chemotherapy तय करती हैं: lymph nodes, कटे किनारे, MMR/MSI नतीजा, और कोई high-risk लक्षण जैसे दीवार के आर-पार गांठ या आंत का फटा होना।

ऑपरेशन से लेकर सिर्फ़ दवा तक का इलाज

Left colon cancer का इलाज बीमारी कितनी आगे है, उसके हिसाब से तय होता है। आंत की दीवार तक सीमित cancer में ज़्यादातर सिर्फ़ operation। Lymph nodes में हो तो operation के बाद chemotherapy। दूसरे अंगों में फैला हो तो गांठ के genes के हिसाब से दवा आगे, और operation सिर्फ़ चुने हुए मरीज़ों में।

Pathology report के बाद की स्थितिआम इलाजसमझने की बात
दीवार की अंदरूनी परतों में cancer, nodes साफ़सिर्फ़ operationChemotherapy की ज़रूरत नहीं
दीवार के आर-पार cancer, nodes साफ़, कोई high-risk लक्षण नहींOperation, फिर नियमित जाँचChemotherapy का फ़ायदा छोटा है, इसलिए follow-up बेहतर विकल्प
वही, पर गांठ MMR-deficient या MSI-highनियमित जाँच — अकेली chemotherapy की गोली नहींऐसी गांठें बेहतर बर्ताव करती हैं और फ़ायदा नहीं होता; अकेली गोली नुक़सान भी कर सकती है
दीवार के आर-पार, high-risk लक्षण के साथ, nodes साफ़Chemotherapy पर चर्चा — अपने-आप नहींमिलकर लिया गया फ़ैसला, record में लिखा जाता है
कुछ lymph nodes में cancer, गांठ बाहरी परत के आर-पार नहींतीन महीने CAPOX chemotherapyइस समूह में छह महीने जितनी ही असरदार, और तंत्रिकाओं (nerves) को नुक़सान बहुत कम
कई nodes, या गांठ बाहरी परत के आर-पारछह महीने FOLFOX या CAPOXलंबा course ज़्यादा जोखिम के लिए
Liver या फेफड़ों में फैलावChemotherapy के साथ targeted दवा; चुने हुए मरीज़ों में वे धब्बे भी निकालनाकुछ फैलाव अब भी पूरा निकाला जा सकता है — tumour board का फ़ैसला

ऑपरेशन कब नहीं, या पहले नहीं?

Left colon cancer के हर मरीज़ में पहला क़दम operation नहीं है। जो फैलाव निकाला न जा सके, उसमें दवा ही इलाज है। कमज़ोर मरीज़ या फैले cancer में बंद हुई आंत emergency operation की जगह stent से खोली जा सकती है। और जो मरीज़ इलाज सह न सके, उसे आराम देने वाली देखभाल मिलती है।

फैली हुई बीमारी। Liver, फेफड़ों या पेट की झिल्ली तक का फैलाव निकाला न जा सके, तो गांठ के genes के हिसाब से चुनी दवाएँ ही इलाज हैं। धब्बे काफ़ी छोटे हो जाएँ, तो tumour board उन्हें निकालने पर फिर से विचार करता है।

कमज़ोर या आगे बढ़ी बीमारी वाले मरीज़ में बंद बाईं आंत। Scope से डाला गया self-expanding metal stent आंत को फिर खोल सकता है। कुछ मरीज़ों के लिए यह पुल है — emergency में थैली लगाने की बजाय कुछ दिन बाद सुरक्षित, planned operation; कुछ के लिए यही इलाज है।

शरीर की ताक़त। हर मुलाक़ात पर ताक़त का score लिखा जाता है: सक्रिय मरीज़ को पूरा रास्ता, रोज़ के काम में सीमित मरीज़ को बदला plan, और बिस्तर पर रहने वाले मरीज़ के लिए आराम और सहायक देखभाल।

Chemotherapy कब नहीं। आंत तक सीमित cancer के बहुत से मरीज़ों को operation के बाद सिर्फ़ ध्यान से follow-up चाहिए।

Chemotherapy और दूसरी दवाएँ

Operation के बाद की chemotherapy छह से आठ हफ़्तों में शुरू होनी चाहिए, क्योंकि देर होने पर फ़ायदा घटता है। फैली बीमारी में दवा गांठ के RAS, BRAF और MMR नतीजों से चुनी जाती है, और MMR-deficient गांठ में अब chemotherapy से पहले immunotherapy की दवा आती है।

Capecitabine या 5-FU से पहले, जहाँ उपलब्ध हो, DPYD test होता है, क्योंकि इस enzyme की कमी वाले लोगों को सामान्य dose भी नुक़सान कर सकती है। Oxaliplatin से हाथ-पैर में झनझनाहट और सुन्नपन आ सकता है — इसलिए जहाँ तीन महीने का course काफ़ी हो, वहाँ वही चुना जाता है।

फैली बीमारी में: RAS mutation के बिना बाईं तरफ़ का cancer — chemotherapy के साथ cetuximab या panitumumab; RAS mutation वाला — chemotherapy के साथ bevacizumab; BRAF mutation वाला — पहली line के बाद उसका अपना targeted combination; और MMR-deficient — पहले pembrolizumab। Palliative care और पोषण की team शुरू से जुड़ती है — लक्षणों और ताक़त के लिए, इलाज बंद हुआ इसलिए नहीं।

बाईं colon cancer का operation

Operation में गांठ वाला बायाँ हिस्सा, उसकी खून की नस को जड़ से बाँधकर, और lymph nodes वाली पूरी चर्बी की परत एक साथ निकाली जाती है। फिर दोनों सिरे जोड़े जाते हैं। दूरबीन (laparoscopic) surgery मानक तरीक़ा है; बड़ी या दूसरे अंगों से चिपकी गांठ में open surgery चुनी जाती है।

गांठ कहाँ हैOperationकौन सी नस बाँधी जाती है
तिल्ली के नीचे का मोड़, या transverse colon का आख़िरी हिस्साExtended left या extended right hemicolectomyMiddle colic, ज़रूरत के हिसाब से left colic के साथ
Descending colonLeft hemicolectomyLeft colic
Sigmoid colonSigmoid colectomy या anterior resectionInferior mesenteric — ऊपर या नीचे बाँधकर

हर operation में तीन नियम। नस जड़ से बाँधी जाती है और lymph nodes वाली परत पूरी निकाली जाती है — complete mesocolic excision। कम से कम बारह lymph nodes pathologist तक पहुँचनी चाहिए, क्योंकि उससे कम में stage पर भरोसा नहीं रहता। और गांठ किसी दूसरे अंग से चिपकी हो, तो वह हिस्सा भी गांठ के साथ एक ही टुकड़े में निकाला जाता है — गांठ को छीलकर अलग करने से किनारे पर cancer रह सकता है।

तरीक़ा। Laparoscopic surgery मान्य मानक है: open जितना ही cancer operation, और जल्दी recovery। Robotic surgery भी स्वीकार्य विकल्प है। बड़ी गांठ, दूसरे अंग शामिल हों, या पहले के operations से पेट चिपका हो, तो open surgery — यह समझदारी का फ़ैसला है, दूरबीन की नाकामी नहीं।

Emergency। तंदुरुस्त मरीज़ में बंद बाईं आंत — गांठ निकालकर आंत जोड़ी जाती है, कभी अस्थायी थैली की सुरक्षा के साथ; मरीज़ अस्थिर हो तो Hartmann’s operation, थैली के साथ। फटी आंत में गांठ निकालना, पेट धोना, और ज़्यादातर थैली। थैली (stoma) की संभावना कम हो तब भी हर बार समझाई जाती है और consent लिया जाता है, और stoma nurse operation से पहले सही जगह पर निशान लगाती हैं।

सहमति से पहले हर मरीज़ को बताई जाने वाली complications: bleeding; घाव में infection; पैर या फेफड़े में clot; heart, साँस या anaesthesia की तकलीफ़; दूरबीन से open में बदलना; जोड़ से leak; आंतों का देर से चालू होना; ureter में चोट; पेट में पीप; अस्थायी या स्थायी stoma; जोड़ का सिकुड़ना; बाद में चीरे में hernia या चिपकाव; और जान का जोखिम, emergency में ज़्यादा। Dr Harsh Shah consent से पहले हर बात ख़ुद समझाते हैं — आपकी उम्र, ताक़त और operation planned है या emergency, उसके हिसाब से आँकड़ों के साथ; ये हर मरीज़ में अलग होते हैं, इसलिए page पर नहीं लिखे जाते। असली stage, और इसलिए chemotherapy की ज़रूरत, pathology report के बाद ही पता चलती है।

डॉ. हर्ष शाह से ऑपरेशन करवाने वाले एक मरीज़

Dr Harsh Shah से colon cancer के operation के बाद की recovery पर एक मरीज़ — सहमति के साथ साझा किया गया।

तैयारी, और operation के बाद के पहले दिन

Recovery operation से पहले शुरू होती है: खून की कमी ठीक की जाती है, sugar काबू में, बीड़ी-सिगरेट और शराब बंद, और पोषण मज़बूत। Planned दूरबीन operation के बाद मरीज़ उसी दिन बिस्तर से उठकर बैठता है, पहले दिन खाता है, दिन में कई बार चलता है, और आम तौर पर कुछ ही दिनों में घर जाता है।

Planned operation से पहले आंत जुलाब और मुँह से ली जाने वाली antibiotics से साफ़ की जाती है, जिससे infection और leak कम होते हैं, और आंत बंद न हो तो carbohydrate drink दिया जाता है। कुपोषित या कम सक्रिय मरीज़ को पहले कसरत और पोषण का ख़ास कार्यक्रम। Clot रोकने के injection घर पर चार हफ़्ते चलते हैं।

नाक की नली और पेट का drain आम तौर पर नहीं। घर जाने के लिए चार बातें: खाना सहन हो, गैस या मल निकले, गोली से दर्द काबू में हो, और बिना बुख़ार के ख़ुद चल सकें — और थैली हो तो बिना मदद बदल सकें।

घर जाने के बाद बुख़ार, तेज़ धड़कन, पेट का नया या बढ़ता दर्द, या सुधरते मरीज़ का वापस बिगड़ना — इनमें से कुछ भी हो तो उसी दिन फ़ोन करें।

ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट, chemotherapy और follow-up

Operation के लगभग दो हफ़्ते बाद pathology report पर चर्चा होती है और chemotherapy का फ़ैसला होता है। फिर पाँच साल तक CEA, CT और colonoscopy तय समय पर, क्योंकि बीमारी लौटे तो जल्दी पकड़ में आने पर सबसे ज़्यादा विकल्प रहते हैं।

कबक्या होता है
दो हफ़्ते परघाव की जाँच, pathology पर चर्चा, ज़रूरत हो तो chemotherapy के लिए भेजना, dietitian और stoma review
तीन साल तक हर तीन महीनेलक्षण, वज़न, जाँच और CEA
चौथे और पाँचवें साल हर छह महीनेवही जाँच
तीन से पाँच साल, साल में एक बारछाती, पेट और pelvis का contrast CT; ज़्यादा जोखिम में ज़्यादा बार
Operation के एक साल बादColonoscopy; सामान्य हो तो तीन साल पर, फिर हर पाँच साल
गांठ MMR-deficient हो, मरीज़ कम उम्र का हो, या परिवार में इतिहास होGenetic counselling, क्योंकि रिश्तेदारों को जल्दी जाँच की ज़रूरत पड़ सकती है

CT सामान्य हो और CEA बढ़ रहा हो, तो उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाता: कुछ हफ़्तों में फिर test, और PET-CT पर विचार।

पहली मुलाक़ात से follow-up तक क्या होता है

  1. Consultation book करें। Colonoscopy और biopsy की reports (बाहर हुई हो तो slides या block), CT की disc और report, CEA और चल रही दवाएँ साथ लाएँ।
  2. जाँच और इलाज का plan। बाक़ी जाँच पूरी होती है और case tumour board में जाता है। Plan कारणों के साथ समझाया जाता है — operation पहले आएगा या नहीं, यह भी।
  3. Surgery। ज़्यादातर मरीज़ों में planned दूरबीन operation, पूरी तैयारी के बाद।
  4. Hospital में छोटा ठहराव। Operation के दिन बिस्तर से बाहर, अगले दिन से खाना, और खाना, चलना और गोली से आराम हो जाए तो घर।
  5. Follow-up और पूरी तरह ठीक होना। दो हफ़्ते पर pathology पर चर्चा, ज़रूरत हो तो छह से आठ हफ़्तों में chemotherapy, और पाँच साल तक तय मुलाक़ातें, scans और colonoscopy।

ख़र्च, insurance और भर्ती

Apollo Hospital, Bhat में colon cancer का इलाज cashless health insurance, CGHS और corporate schemes में, हर policy की शर्तों के अनुसार, कवर होता है। Estimate बदलने वाली बातें: operation planned है या emergency, दूरबीन या open, कितने दिन रुकना, थैली चाहिए या नहीं, और chemotherapy बाद में आएगी या नहीं। आपकी policy के लिए लिखित estimate बनता है।

Insurance desk pre-authorisation करता है; day-care chemotherapy का कवर पहले ही पूछ लें।

मरीज़ क्या कहते हैं

★★★★★

“(Translated by Google) Dr. Harsh Shah's personality is very nice. He always talks in a good way. He has undergone surgery for colon cancer. Without any problem. Yours faithfully.🙏 (Original) ડૉ હર્ષ શાહ નો સ્વાભાવ ખૂબ જ સરસ છે.તેઓ હમેશા સારી રીત વાત કરે છે .મોટા આંતરડા ના કેન્સર ની સર્જરી એમને કરેલ લી છે. કોઈ પ્રકાર ની તકલીફ નાથી .આપનો અભર.🙏 — Ismailbhai Shaikh, Google review, Gota clinic listing”

★★★★★

“My wife was suffering from colon cancer. Dr harsh shah performed her surgery 1 year back. And now she is cancer free with the grace of almighty and dr harsh shah’s treatment. He treats patients as his own family member. I may blindly tell any patient to approach him. Dr. harsh. Thank you is not enough. My sincere gratitude for all the help and advice you have given to us! — Joseph Sibi, Google review, Gota clinic listing”

★★★★★

“Met with Dr. Harsh Shah for the consultation of one of my relative. Dr. Harsh Shah is an exceptional surgical oncologist in Ahmedabad. His expertise in treating complex GI cancers like liver, pancreas, and colon cancers is truly remarkable. He explains everything clearly and gives patients full confidence in their treatment. Highly recommended for anyone looking for a skilled and compassionate cancer specialist. — Nagesh Patidar, Google review, Gota clinic listing”

Dr Harsh Shah की दो listings पर असली Google reviews, जैसे लिखे गए वैसे ही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Iron की गोलियाँ चल रही हैं, फिर colonoscopy क्यों कहा गया?

किसी भी पुरुष में, या माहवारी बंद होने के बाद की महिला में, बिना साफ़ कारण iron की कमी हो तो उसका कारण ढूँढना ज़रूरी है। बड़ी आंत की गांठ महीनों तक बिना दिखे खून खो सकती है; colonoscopy यह साफ़ करती है।

Operation के बाद पेट पर थैली (stoma) लगेगी?

Planned बाईं colon के ज़्यादातर operation में आंत जोड़ दी जाती है और स्थायी थैली नहीं लगती। Emergency, बंद या फटी आंत, या जोड़ की सुरक्षा के लिए थैली की संभावना बढ़ती है; यह बात operation से पहले हर बार होती है।

Liver में फैल गया है, क्या अब कुछ नहीं हो सकता?

ऐसा नहीं है। गांठ के genes के हिसाब से chemotherapy और targeted दवाएँ दी जाती हैं, और चुने हुए मरीज़ों में liver या फेफड़े के धब्बे भी निकाले जाते हैं। यह फ़ैसला tumour board में होता है।

Chemotherapy से हाथ-पैर सुन्न क्यों होते हैं?

Oxaliplatin नाम की दवा से हाथ-पैर में झनझनाहट और सुन्नपन आ सकता है। इसलिए जहाँ तीन महीने का course काफ़ी हो, वहाँ छह महीने नहीं दिया जाता।

क्या यह cancer बच्चों या भाई-बहनों को हो सकता है?

हर गांठ पर MMR या MSI test होता है, जो Lynch syndrome नाम की ख़ानदानी प्रवृत्ति पकड़ता है। ज़रूरत लगे तो genetic counselling के लिए भेजा जाता है, ताकि रिश्तेदारों की जल्दी जाँच हो सके।

Operation दूरबीन से होगा या पेट खोलकर?

ज़्यादातर दूरबीन (laparoscopic) से, जो colon cancer का मानक तरीक़ा है। बड़ी गांठ, दूसरे अंगों से चिपकी गांठ या पहले के operations से चिपका पेट हो, तो open surgery चुनी जाती है।

Dr Harsh Shah से कहाँ मिलें

Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre
Gota, अहमदाबाद, गुजरात

Google rating 4.89, 216 reviews

रास्ता देखें

Apollo Hospital
Bhat, गांधीनगर, गुजरात

Google rating 4.94, 17 reviews

रास्ता देखें

Dr Harsh Shah दो पतों पर मिलते हैं: Gota, अहमदाबाद का clinic, और Bhat, गांधीनगर का Apollo Hospital।

Colonoscopy या CT report में बाईं तरफ़ गांठ लिखी है? Colonoscopy, biopsy, CT और CEA की reports appointment से पहले भेज सकते हैं, ताकि consultation पढ़ी हुई reports के साथ शुरू हो; इलाज क्या होगा, यह consultation में, जाँच के बाद तय होता है। Call +91-63555-64601 · Reports WhatsApp पर पहले भेजें

Rate this page

Get health updates from Dr Harsh Shah on WhatsApp

Swasth Parivar: twice a month, practical advice on recovery, diet and warning signs. No advertising. Stop any time.

Your number is used for these updates and for the clinic to reach you. It is never sold or passed on. To stop, reply STOP on WhatsApp.

Dr. Harsh J Shah
Dr Harsh Shah - Surgical Gastroenterologist and GI Robotic Surgeon, Ahmedabad
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.