Skip to main content
सीलिएक रोग एक ऐसी स्थिति है जो आपके शरीर की कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने की या हज़म करने की क्षमता को बाधित करती है। जिन लोगों सीलिएक रोग (Celiac Disease) की बीमारी होती है वह ब्रेड, पास्ता, पिज्जा, और अनाज खाने से बीमार पड़ जाते हैं। इन खाद्य पदार्थों और अन्य में एक प्रोटीन होता है जिसे “ग्लूटेन” (Gluten) कहा जाता है। ग्लूटेन, सीलिएक रोग (आंकड़ा) वाले लोगों की आंतों को, नुकसान पहुंचाता है। नतीजतन, उनके शरीर भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर सकते हैं। बच्चों और वयस्कों को भी यह बीमारी प्रभावित कर सकती है।
सीलिएक रोग से प्रभावित कुछ लोगों में कोई लक्षण दिखते नहीं हैं। किंतु लक्षण ऐसे कुछ होते हैं:
यदि आपको लगता है कि आपको सीलिएक रोग है, तो अपने आहार से “ग्लूटेन” (Gluten) वाले खाद्य पदार्थों में कटौती करने से पहले अपने डॉक्टर को दिखाएँ। आपको सही तरह की मदद मिलने का यही एकमात्र सुनिश्चित तरीका है।
सीलिएक रोग के निदान के लिए डॉक्टर एक से अधिक परीक्षणों का उपयोग करते हैं:
जिन लोगों को सीलिएक रोग होता है उनमें यही प्रोटीन बहुत सारे प्रमाण में होते हैं, जिन्हें एंटीबॉडी कहा जाता है। ब्लड टेस्ट (Blood Test) करवाने से पहले, आपको कई हफ्तों तक लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) युक्त आहार पर रहना होगा। यदि आप एक लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) मुक्त आहार पर हैं, तो आपका डॉक्टर यह देखने के लिए अन्य रक्त परीक्षण कर सकते हैं कि क्या आपको आनुवांशिक रूप से सीलिएक रोग होने की संभावना है।
सबसे अच्छा उपचार लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) खाना पूरी तरह से बाँध कर देना ही है। यह पहली बार में करना मुश्किल हो सकता है। आपको राई, गेहूं, जौ, और शायद जई से बचने की आवश्यकता होगी। ये सामग्री कई सामान्य खाद्य पदार्थों में दिखाई देती हैं, जैसे की:
आपको पहले दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थों को कुछ समय तक खाने से भी बचना होगा। इन खाद्य पदार्थों को पचाना काफ़ी मुश्किल हो सकता है। जब तक आपकी आंतों को ठीक करने का समय नहीं मिलता तब तक आप इन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए इंतजार करना चाहिए।
कुछ खाद्य पदार्थों जिन में ग्लूटेन नहीं होता है (और खाने के लिए ठीक हैं):
आपके डॉक्टर विटामिन की दवाइयाँ भी दे सकते हैं उन पोषक तत्वों के लिए जो आपको भोजन से नहीं मिल रहे हैं।
लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) मुक्त आहार शुरू करने के 2 सप्ताह के भीतर लोग आमतौर पर बहुत बेहतर महसूस करते हैं। फिर भी, अधिकांश लोगों को लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) से बचने के लिए अपने जीवन में भारी बदलाव करने की आवश्यकता होती है। एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको अपने खाने की आदतों को बदलने, और फिर भी स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। आपको खाद्य पदार्थों पर लेबल को पढ़ना और समझना भी सीखना होगा।
आपको संभवतः आजीवन लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) से बचने की आवश्यकता होगी। आपके डॉक्टर वर्ष में कम से कम एक बार रक्त परीक्षण कराने की सलाह देंगे। यह देखने कि आपका शरीर लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) मुक्त आहार को कैसे प्रतिसाद दे रहा है।
इस बीमारी का सबसे कठिन हिस्सा बिल्कुल नए तरीके से “कौनसा खाना, खा सकते हैं”, यह सीखना है। अच्छी खबर यह है, सीलिएक रोग वाले लोगों के लिए बहुत सारे खाद्य पदार्थ हैं। सिर्फ़ नया आहार की आदत डाल लेने की ज़रूरत होती है।
मदद कहां मिलेगी
सीलिएक रोग में गेहूं, जौ और राई के ग्लूटेन से छोटी आंत को नुकसान होता है। इसकी पुष्टि खून की जांच से और ज़रूरत हो तो एंडोस्कोपी से होती है, इसलिए जांच से पहले ग्लूटेन खाना ख़ुद से बंद न करें। लंबे समय तक दस्त, वज़न घटना, खून की कमी या पेट फूलना रहे, तो डॉक्टर को दिखाएं।
डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्हें 18 साल का अनुभव है। गोता OPD में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं। ऑपरेशन की ज़रूरत हो तो वे Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में करते हैं।
और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)
यह भी पढ़ें: लैक्टोज असहिष्णुता · पेट दर्द और पेट ख़राब होना · Celiac disease (English)
OPD: Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre, SF-203, दूसरी मंज़िल, ओलिव ग्रीन्स, गोता, S G Highway, अहमदाबाद 382481. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।
आख़िरी अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
स्वस्थ परिवार: हर हफ़्ते रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।
आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।