Skip to main content
मतली ऐसी भावना है, जब आपको ऐसा लगता है कि आप उलटी कर सकते हैं। उल्टी मतलब जब आप वास्तव में उलटी कारतें हैं। ये दोनो लक्षण एक साथ हो सकते हैं।
लेकिन कभी-कभी लोग बिना उलटी किए ही मतली महसूस करते हैं, और कुछ लोग पहले मतली महसूस किए बिना ही उलटी करते हैं।
सबसे आम कारणों में इस प्रकार होते हैं:
जो लोग कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी (Chemotherapy) करवा रहे हैं, या जो कोई संज्ञाहरण (बेहोश करने की दवाई) के तहत किया गया है, उनमें भी अक्सर मतली या उल्टी होती है। कभी-कभी, लंबे समय से भांग या कन्नाबी (cannabis) यानी के मारिजुआना (marijuana) का उपयोग करने वाले लोगों में भी उल्टी बार-बार होती हैं।
यदि आपके लक्षण एक या दो दिन से अधिक समय तक रहते हैं, या लक्षण और गंभीर हो जाते हैं, तो तुरंत अपने चिकित्सक को फ़ोन कॉल करें। आपको कॉल करना चाहिए अगर आपको:
आप ऐसा कर सकते हैं:
खाद्य पदार्थ जो कार्बोहाइड्रेट (“कार्ब्स”) से भरे होते हैं, जैसे कि रोटी या नमकीन क्रेकर्स, जो आपके पेट को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। कुछ लोगों का अनुभव ऐसा रहा है कि, अदरक से मतली में राहत मिलती है। आपको उन खाद्य पदार्थों को टालना चाहिए जिनमें बहुत अधिक वसा या चरबी होती है। वे मतली को और बदतर बना सकते हैं। यदि जब आप खाने की कोशिश करते हैं, और आपके लक्षण वापस आएँ, तो डॉक्टर को तुरंत बुलाएँ।
यदि आप एक दिन से अधिक समय से उल्टी कर रहे हैं, तो आपके डॉक्टर आपसे बहुत सारे सवाल पूछेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे वह यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आपके लक्षण के कारण क्या हो सकते हैं। वह निम्न भी कर सकता है:
मतली या उल्टी होने के कारण पता लगाने के लिए, परीक्षण (यानी के टेस्ट – Test) अनुसूचीत करेंगे जैसे की पेट के एक्स-रे (Stomach X-Ray)
मदद कहां मिलेगी
ज़्यादातर मतली और उल्टी एक-दो दिन में आराम और थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से ठीक हो जाती है। उल्टी में खून या कॉफ़ी जैसा काला पदार्थ दिखे, पेट में तेज़ दर्द हो, पेट फूल जाए, या पानी भी न रुके, तो जल्दी डॉक्टर को दिखाएं।
डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। Dr. Jivraj Mehta Hospital, वासणा, अहमदाबाद में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं और ऑपरेशन भी वहीं करते हैं।
और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)
यह भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स · निगलने में कठिनाई · लैक्टोज असहिष्णुता · पेट के डॉक्टर से अहमदाबाद में सलाह · एच. पाइलोरी संक्रमण और पेट के छाले
OPD: Dr. Jivraj Mehta Hospital, Dr Jivraj Mehta Marg, વાસણા, અમદાવાદ 380007. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।
आख़िरी अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
स्वस्थ परिवार: हर हफ़्ते रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।
आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।