Skip to main content
गैस्ट्रोपेरेसिस (जठरांत्र) एक ऐसी स्थिति है जिसमें मतली और उल्टी होती है। यह आपको खाना शुरू करने के तुरंत बाद ही भरा हुआ महसूस करा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट को खाली होने में बहुत समय लगता है, और यह आपके शरीर के माध्यम से भोजन को तेजी से (पाचन के लिए) आगे नहीं बढ़ाता है (चित्र 1)। गैस्ट्रोपेरेसिस को “विलंबित गैस्ट्रिक खाली करने वाला” भी कहा जाता है। [“गैस्ट्रिक” (Gastric) का अर्थ होता है – “पेट से सम्भंधित।”]
डायबिटीज (Diabetes) यानी के मधुमेह वाले लोगों में गैस्ट्रोपेरेसिस बहुत ही आम समस्या है। यह उन लोगों को भी हो सकता है जिन्हें फूड पॉइज़निंग (Food poisoning) (गैस्ट्रोएंटेराइटिस – gastroenteritis) हुआ है। लेकिन यह कभी-कभी ऐसे लोगों को हो सकता है जो बीमार नहीं हैं और जिन्हें मधुमेह (डायबिटीज – Diabetes) नहीं है।
जब किसी को फूड पॉइज़निंग के बाद गैस्ट्रोपेरेसिस शुरू होता है, तो यह अक्सर कुछ दिनों से लेकर हफ्तों में ठीक हो जाता है। कभी-कभी यह इससे भी लंबे समय तक रहता है या कभी ठीक ही नहीं होता है। मधुमेह वाले लोगों में, यह आमतौर पर ठीक नहीं होता है, लेकिन ऐसी चीजें (इलाज) हैं जो इसे बेहतर बना सकती हैं।
लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:
हाँ। यदि आपके डॉक्टर को संदेह है कि आपको गैस्ट्रोपेरेसिस है, तो वह इन परीक्षणों में से 1 या अधिक कर सकते हैं:
यदि आपको खाना खाए हुए 8 घंटे से अधिक समय हो गया हो, और डॉक्टर को उसके बाद अभी भी आपके पेट में भोजन दिखता है, तो यह एक संकेत है कि आपको गैस्ट्रोपेरेसिस हो सकता है।
हाँ। कुछ लोग बेहतर महसूस करते हैं यदि वे:
यदि आपको मधुमेह है, तो अपने रक्त-शर्करा (Blood Sugars) को यथासंभव सामान्य स्तर पर रखना बहुत महत्वपूर्ण है।
यदि आपको मतली या उल्टी, पेट दर्द, खाने में परेशानी, या वजन कम हो रहा है, तो तुरंत अपने चिकित्सक को दिखाएँ।
निम्न कुछ उपचार हो सकते हैं:
मदद कहां मिलेगी
गैस्ट्रोपेरेसिस में पेट खाना धीरे-धीरे आगे भेजता है। ज़्यादातर मरीज़ों को थोड़ा-थोड़ा, कई बार, कम तेल वाला खाना और दवा से आराम मिलता है। डायबिटीज़ हो तो शुगर कंट्रोल में रखना ज़रूरी है। जांच से यह भी देखा जाता है कि पेट के रास्ते में कोई रुकावट तो नहीं। बार-बार उल्टी हो, कुछ भी पेट में न टिके, वज़न तेज़ी से घटे, या उल्टी में खून आए, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्हें 18 साल का अनुभव है। गोता OPD में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं। ऑपरेशन की ज़रूरत हो तो वे Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में करते हैं।
और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)
यह भी पढ़ें: मतली और उल्टी · एसिड रिफ्लक्स · निगलने में कठिनाई
OPD: Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre, SF-203, दूसरी मंज़िल, ओलिव ग्रीन्स, गोता, S G Highway, अहमदाबाद 382481. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।
आख़िरी अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
स्वस्थ परिवार: महीने में दो बार रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।
आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।