WhatsApp Skip to main content

Dr. Harsh J Shah

पेट दर्द और पेट खराब होना

वयस्कों में मतली और उल्टी का इलाज

जब आपको पेट दर्द की बीमारी होती है, तो आपके पेट में कहीं भी दर्द या असुविधा हो सकती है। कभी-कभी आपको केवल यही लक्षण मेह्सूस होते हैं। अन्य बार, आपको अन्य भी लक्षण मेह्सूस हो सकते हैं, जैसे की:

  • आपके सीने में जलन जिसे हार्टबर्न (heartburn) के रूप में जाना जाता है
  • Burping यानी के डकारें आना 
  • ब्लोटिंग (Bloating) यानी के फूलन या फुला हुआ (ऐसा महसूस होता है जैसे आपका पेट हवा से भर गयी है)
  • जब आप खाना शुरू करते हैं तो बहुत जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होता है

ज्यादातर लोगों को पेट दर्द के लिए डॉक्टर को दिखाना की जरूरत नहीं होती है। लेकिन आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए यदि:

  • आपको खूनी मल त्याग, दस्त, या उल्टी होती है
  • आपका दर्द गंभीर है, और एक घंटे से अधिक समय तक रहता है या 24 घंटे से अधिक समय तक आता-जाता रहता है
  • आप घंटों तक खा या पी नहीं सकते
  • आपको 102°F (39°C) से अधिक बुखार है
  • आप खाने की कोशिश किए बिना या वजन कम होता है
  • आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता या कुछ भी खाने से आपकी रुचि चली गयी हो

कुछ मामलों में, पेट में दर्द एक विशिष्ट समस्या के कारण हो सकता है, जैसे कि पेट का अल्सर (पेट के अंदर की तरफ दर्द) या “डाइवर्टिकुलिटिस” (diverticulitis) नामक स्थिति, जिसमें आपकी बड़ी आंत में छोटे पाउच (pouches) संक्रमित हो जाते हैं। लेकिन कुछ मामलों में, डॉक्टर यह नहीं जानते हैं कि, पेट में दर्द या उनके साथ होने वाले अन्य लक्षण का मूल कारण असल में क्या होते हैं। फिर भी, डॉक्टर आमतौर पर पेट में दर्द के लक्षणों का इलाज कर सकते हैं।

यदि आपके लक्षण किसी विशिष्ट समस्या के कारण होते हैं, जैसे कि अल्सर, तो उस समस्या के उपचार से आपके लक्षणों से राहत मिलेगी। किंतु, अगर आपके डॉक्टर को पता चलता नहीं है कि आपके दर्द का मूल कारण क्या है, तो वह ऐसी दवाइयों की सिफारिश कर सकते हैं, जो आपके पेट में एसिड (Acid) की मात्रा को कम करती हैं। ये दवाएं, अक्सर पेट में दर्द और इसके साथ होने वाले लक्षणों से राहत देती हैं। इनमें से कुछ दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी उपलब्ध होती हैं।

हां, “आप जो भोजन करते हैं” और “किस तरह आप खाते हैं”, यह सबका इस बात पर बड़ा असर हो सकता है कि आपको दर्द होता है या नहीं।

पेट में दर्द होने की संभावना कम करने के लिए:

  • वसायुक्त (चरबी वाले) खाद्य पदार्थों को टालें, जैसे कि लाल मांस, मक्खन, तले हुए खाद्य पदार्थ, और पनीर
  • दो या तीन बड़े भोजन के बजाय, दिनभर में, छोटे-छोटे भोजन खाएं
  • उन खाद्य पदार्थों से दूर रहें जो आपके लक्षणों को बदतर बनाते हैं
  • ओवर-द-काउंटर (Over-the-Counter) दवाएं लेने से टालें जो आपके लक्षणों को बदतर बना सकती हैं – उदाहरणों में एस्पिरिन (Aspirin) या इबुप्रोफेन (Ibuprofen) शामिल हैं।

कुछ लोग – विशेष रूप से बच्चे – कभी-कभी दूध पीने या पनीर, आइसक्रीम, या अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद भी पेट में दर्द मेह्सूस करते हैं। उन्हें “लैक्टोज असहिष्णुता” (lactose intolerance) नामक एक समस्या होती है। इस समस्या में वे उन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से नहीं पचा सकते जिनमें दूध होता है।

लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोग दूध से होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं, यदि वे लैक्टेज (lactase) नामक दवा लेते हैं। लैक्टेज, आपके शरीर को दूध को पचाने में मदद करता है। कुछ खाद्य पदार्थ में इसे पहले से ही मिलाया गया होता है।

यदि आपके पेट में दर्द, कब्ज के कारण होता है, तो इसका मतलब है कि आपको पर्याप्त मल त्याग नहीं होता है। इस लिए आपको अधिक फाइबर या एक दवाई की आवश्यकता हो सकती है जिसे रेचक कहा जाता है। (जुलाब की दवाएं हैं जो आपके मल त्याग की संख्या को बढ़ाती हैं।)

बहुत सारे फाइबर लेने से आपको मल त्याग की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। आप अधिक फाइबर निम्न में से प्राप्त कर सकते हैं:

  • बहुत सारे फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करना
  • फाइबर की गोलियां, पाउडर या वेफर्स लेना

सामान्य तौर पर, हाँ। बच्चों को पेट में दर्द उन्हीं कारणों से होता है जो वयस्क में भी तक्लीफ़ करते हैं। जैसे वयस्कों में पेट दर्द के कारण, डॉक्टरों को अक्सर पता नहीं होता है, वैसे ही एनहे बच्चों में पेट दर्द के कारण नहीं पता होते। लेकिन बच्चों में, पेट में दर्द अक्सर तनाव या चिंता से उत्पन्न होता है। उसके लिए, मनोवैज्ञानिक या उनकी भावनात्मक समस्याओं — जो दर्द को बदतर बना सकते हैं — उन पर ध्यान देना विशेष रूप से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

मदद कहां मिलेगी

ज़्यादातर पेट दर्द गैस, एसिडिटी या खान-पान की गड़बड़ी से होता है और कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। दर्द बहुत तेज़ हो या बढ़ता जाए, साथ में तेज़ बुखार, बार-बार उल्टी, उल्टी या मल में खून, काला मल, आंखें पीली हों या पेट सख़्त लगे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। दर्द बार-बार लौटे या वज़न घटने लगे, तब भी जांच करवाएं।

डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्हें 18 साल का अनुभव है। गोता OPD में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं। ऑपरेशन की ज़रूरत हो तो वे Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में करते हैं।

और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)

यह भी पढ़ें: मतली और उल्टी · एसिड रिफ्लक्स · मल में खून · Stomach ache and upset (English)

OPD: Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre, SF-203, दूसरी मंज़िल, ओलिव ग्रीन्स, गोता, S G Highway, अहमदाबाद 382481. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।

फ़ोन करें +91 63555 64601

WhatsApp पर पूछें

आख़िरी अपडेट: 7 अक्टूबर 2026

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Rate this post

डॉ. हर्ष शाह से सेहत जानकारी, WhatsApp पर पाएँ

स्वस्थ परिवार: महीने में दो बार रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।

आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।

Dr. Harsh J Shah
Dr Harsh Shah - Surgical Gastroenterologist and GI Robotic Surgeon, Ahmedabad

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.