जब आपको पेट दर्द की बीमारी होती है, तो आपके पेट में कहीं भी दर्द या असुविधा हो सकती है। कभी-कभी आपको केवल यही लक्षण मेह्सूस होते हैं। अन्य बार, आपको अन्य भी लक्षण मेह्सूस हो सकते हैं, जैसे की:
ज्यादातर लोगों को पेट दर्द के लिए डॉक्टर को दिखाना की जरूरत नहीं होती है। लेकिन आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए यदि:
कुछ मामलों में, पेट में दर्द एक विशिष्ट समस्या के कारण हो सकता है, जैसे कि पेट का अल्सर (पेट के अंदर की तरफ दर्द) या “डाइवर्टिकुलिटिस” (diverticulitis) नामक स्थिति, जिसमें आपकी बड़ी आंत में छोटे पाउच (pouches) संक्रमित हो जाते हैं। लेकिन कुछ मामलों में, डॉक्टर यह नहीं जानते हैं कि, पेट में दर्द या उनके साथ होने वाले अन्य लक्षण का मूल कारण असल में क्या होते हैं। फिर भी, डॉक्टर आमतौर पर पेट में दर्द के लक्षणों का इलाज कर सकते हैं।
यदि आपके लक्षण किसी विशिष्ट समस्या के कारण होते हैं, जैसे कि अल्सर, तो उस समस्या के उपचार से आपके लक्षणों से राहत मिलेगी। किंतु, अगर आपके डॉक्टर को पता चलता नहीं है कि आपके दर्द का मूल कारण क्या है, तो वह ऐसी दवाइयों की सिफारिश कर सकते हैं, जो आपके पेट में एसिड (Acid) की मात्रा को कम करती हैं। ये दवाएं, अक्सर पेट में दर्द और इसके साथ होने वाले लक्षणों से राहत देती हैं। इनमें से कुछ दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी उपलब्ध होती हैं।
हां, “आप जो भोजन करते हैं” और “किस तरह आप खाते हैं”, यह सबका इस बात पर बड़ा असर हो सकता है कि आपको दर्द होता है या नहीं।
पेट में दर्द होने की संभावना कम करने के लिए:
कुछ लोग – विशेष रूप से बच्चे – कभी-कभी दूध पीने या पनीर, आइसक्रीम, या अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद भी पेट में दर्द मेह्सूस करते हैं। उन्हें “लैक्टोज असहिष्णुता” (lactose intolerance) नामक एक समस्या होती है। इस समस्या में वे उन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से नहीं पचा सकते जिनमें दूध होता है।
लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोग दूध से होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं, यदि वे लैक्टेज (lactase) नामक दवा लेते हैं। लैक्टेज, आपके शरीर को दूध को पचाने में मदद करता है। कुछ खाद्य पदार्थ में इसे पहले से ही मिलाया गया होता है।
यदि आपके पेट में दर्द, कब्ज के कारण होता है, तो इसका मतलब है कि आपको पर्याप्त मल त्याग नहीं होता है। इस लिए आपको अधिक फाइबर या एक दवाई की आवश्यकता हो सकती है जिसे रेचक कहा जाता है। (जुलाब की दवाएं हैं जो आपके मल त्याग की संख्या को बढ़ाती हैं।)
बहुत सारे फाइबर लेने से आपको मल त्याग की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। आप अधिक फाइबर निम्न में से प्राप्त कर सकते हैं:
सामान्य तौर पर, हाँ। बच्चों को पेट में दर्द उन्हीं कारणों से होता है जो वयस्क में भी तक्लीफ़ करते हैं। जैसे वयस्कों में पेट दर्द के कारण, डॉक्टरों को अक्सर पता नहीं होता है, वैसे ही एनहे बच्चों में पेट दर्द के कारण नहीं पता होते। लेकिन बच्चों में, पेट में दर्द अक्सर तनाव या चिंता से उत्पन्न होता है। उसके लिए, मनोवैज्ञानिक या उनकी भावनात्मक समस्याओं — जो दर्द को बदतर बना सकते हैं — उन पर ध्यान देना विशेष रूप से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
WhatsApp us