...

जियार्डिया

जियार्डिया के टॉप डॉक्टर

जियार्डिया पाचन तंत्र  का एक संक्रमण है। संक्रमण से दस्त, मतली, और पेट में दर्द हो सकता है। यह बहुत आम बात है।

  • हमेशा जियार्डिया संक्रमण के लक्षणों नहीं दिख सकते। कुछ लोग में जियार्डिया के परजीवी होते ही हैं, लेकिन कभी भी उन्हें ख़बर नहीं  होती के जियार्डिया हुआ है। 

    लेकिन जब लक्षण होते हैं, तो वे निम्न हो सकते हैं:

    • दस्त जो अचानक से आता है और जो पानी जैसा हो सकता है
    • बीमार होना
    • वसायुक्त मल और सामान्य से अधिक बदबू वाले मल त्याग करना
    • पेट में ऐंठन, गैस, और सूजन या फूलना
    • मितली अथवा उलटी 
    • वजन घटना

निम्न लक्षणों पे निर्भर करता है। अपने चिकित्सक को पदिखाएँ यदि आपको:

  • गंभीर दस्त हों, मतलब जब यह एक दिन में कई बार होता है
  • पेट में तेज यानी  के तीव्र दर्द हो
  • आप खा या पी नहीं सकते
  • 100.4°F (38°C) से अधिक बुखार हो

आइसे लक्षणों वाले छोटे बच्चों और बड़े वयस्कों को अपने डॉक्टर को तुरंत सुनिश्चित तौर से दिखना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि येइन के वय का समूह वाले लोग, अन्य लोगों की तुलना में अधिक आसानी से निर्जलित (Dehydrated) हो सकते हैं।

  • जियार्डिया संक्रमण 3 तरीकों से फैल सकता है:

    • कोई व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को – जियार्डिया के परजीवी, संक्रमित लोगों के मल त्याग में रहता है। आप कोई अन्य व्यक्ति से जियार्डिया से संक्रमीत हो सकते हैं, यदि वे एक मल त्याग के बाद अपने हाथ नहीं धोते हैं, और फिर आपको छूते हैं। उसे तरह, जब किसी बच्चे या वयस्क के डायपर बदलतें हैं और फिर अपने हाथों को नहीं धोतें हैं। किसी भी तरह के गुदा सेक्स (भले ही आप कंडोम का उपयोग करते हैं) के माध्यम से जियार्डिया से संक्रमित होना संभव है।
    • भोजन के माध्यम से – जियार्डिया के परजीवी, किसी भी प्रकार के भोजन पर जीवित रह सकता है। 

    लेकिन खाना पकाने की क्रिया इसे मार देती है। लेकिन अगर भोजन पकाया नहीं गया है, या सही तरीके से संभाला नहीं गया है, तो यह जियार्डिया से संक्रमित कर सकता है।

    • पानी के माध्यम से – जियार्डिया का परजीवी उन जल स्रोतों में रह सकता है जिनसे लोग पानी पीते हैं। उदाहरण के लिए, जियार्डिया परजीवी, धाराओं या पीने वाले पानी के कुओं में जीवित रह सकते हैं। जो लोग शिविर और लंबी पैदल यात्रा करते हैं, उन्हें जियार्डिया से संक्रमित की सम्भावना अधिक होती है अगर वे झीलों या नदियों के पानी की पीने से पहले की प्रक्रिया ठीक से नहि करते हैं। 

हाँ यदि आपके डॉक्टर सोचते हैं कि आपको जियार्डिया हो गया है, तो वह आपसे मल त्याग के नमूने के लिए पूछेंगे। लैब में, नमूना को जियार्डिया और अन्य संक्रमणों (जो जियार्डिया के समान लक्षण पैदा कर सकते हैं) के लिए जांचा जाता है ।

जियार्डिया के लिए उपचार में कई दिनों तक एंटीबायोटिक दवाई लेनी होती है। ज्यादातर मामलों में, यह दवाइयाँ संक्रमण, और इसके लक्षणों से छुटकारा दिलाता है। हालांकि, कुछ मामलों में, जियार्डिया अगर एंटीबायोटिक दवाओं के पहले दौर से बेहतर नहीं होता है। यदि ऐसा होता है, तो डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक के प्रकार, डोज़, या खुराक को बदलने का सुझाव देते हैं, या किसी व्यक्ति के इलाज की अवधि को बढ़ाते हैं।

यदि आपको जियार्डिया के लक्षण नहीं मेह्सूस होते हैं, तो आपको एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं हो सकती है – भले ही आपके परीक्षण में संक्रमण दिखाया हो। जियार्डिया से संक्रमीत कुछ लोग तो बिना किसी उपचार के संक्रमण को हरा कर मिटा सकते हैं। लेकिन बच्चों की दिन में देखभाल करने वाले, और वह लोग जो भोजन के साथ काम करते हैं, उनका इलाज जियार्डिया के लिए किया जाना चाहिए, भले ही उनके कोई लक्षण न हों। यह संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करता है।

हाँ ऐसा कर सकते हैं। सबसे जरूरी है की बिलकुल साफ-सुथरा रहना। इस के लिए इन सुझावों का पालन करें:

  • बाथरूम का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं, और बच्चों को भी ऐसा करना अवश्य सिखाएं
  • डायपर बदलने के बाद या जो उसके आंत्र को नियंत्रित नहीं कर सकते ऐसे किसी को छूने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं
  • गंदे डायपर को सील बंद कचरे के डिब्बे में फेंक दें
  • ऐसे कपड़े अवश्य और तुरंत धोएं जिन पर थोड़ी भी मात्रा में मल हो सकते हैं 
  • कोशिश करें कि तैरते समय पानी को न निगलें
  • यात्रा या लंबी पैदल यात्रा के दौरान अपने पीने के पानी में कीटाणुओं और परजीवियों को मरने की प्रक्रिया अवश्य करें। ऐसा करने के लिए निम्न में से एक प्रयोग कर सकते हैं:
  •  पीने का पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए सख़्त उबालना
  •  आयोडीन की टिंक्चर की 5 बूंदों को 4 कप पानी में मिलाकर 30 मिनट प्रतीक्षा करें। आयोडीन की टिंक्चर एक तरल है जिसे आप अधिकांश फार्मेसियों या शिविर सामानों की दुकानों पर खरीद सकते हैं। घाव में कीटाणुओं को मारने के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यह ब्लीच की तुलना में जियार्डिया को मारने में ज़्यादा बेहतर है।
  • एक अच्छा पानी छानने की प्रणाली का उपयोग करना
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Dr. Harsh J Shah

Subscribe to Newsletter