WhatsApp Skip to main content

Dr. Harsh J Shah

ग्लूटेन मुक्त भोजन

ग्लूटेन मुक्त भोजन के स्पेशियालिस्ट

लस मुक्त आहार एक ऐसा आहार है जिसमें कोई लस यानी के ग्लूटेन (Gluten) नहीं होता है। ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो गेहूं, राई, जौ, और (कभी-कभी) जई में भी पाया जाता है। कई खाद्य पदार्थ, जैसे ब्रेड, पास्ता, पिज्जा, अनाज, और क्रेकर्स (crackers), उनमें लस होते हैं। जो लोग ग्लूटेन-मुक्त आहार पर हैं, उन्हें ग्लूटेन युक्त कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए।

सीलिएक रोग नामक स्थिति वाले लोगों को लस मुक्त आहार पर ही रहना चाहिए। सीलिएक रोग एक ऐसी स्थिति है जो शरीर के कुछ खाद्य पदार्थों को तोड़ने की क्षमता को प्रभावित करती है। सीलिएक रोग से पीड़ित लोग बीमार हो जाते हैं अगर वे लस वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं। उन्हें अपने पूरे जीवन के लिए लस-मुक्त आहार पर सख्ताई से रहने की आवश्यकता है। 

अगर आपको लगता है कि आपको सीलिएक रोग है, तो जब तक इस बीमारी के परीक्षण के परिणाम नहि आते तब तक लस-मुक्त आहार शुरू न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जो खाते हैं वह आपके परीक्षा परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

फ़िलहाल अधिक से अधिक, जिन लोगों को सीलिएक रोग नहि है वह भी लस-मुक्त आहार खा रहे हैं। उन्होंने सुना होगा कि यह आहार उन्हें अपना वजन घटाने या चुस्त और बेहतर महसूस करने ऐसा आहार ज़्यादा मदद कर सकता है। यह सच है कि लस-मुक्त आहार से स्वस्थ अच्छा हो सकता है। लेकिन यह कभी-कभी, लोगों को उनकी जरूरत के सभी पोषण तत्व प्राप्त करने से भी रोकता है। यदि आप लस-मुक्त आहार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या यह आपके लिए अच्छा विकल्प है।

आरंभिक तौर पे, आप एक आहार विशेषज्ञ (खाद्य विशेषज्ञ) या अन्य पेशेवर जिन्हें ग्लूटेन-मुक्त आहार का अनुभव है, उनसे मिलकर ग्लूटेन-मुक्त आहार अपनाएँगे। वह आपको:

  • सिखाएं कि कौन से खाद्य पदार्थ खाने के लिए ठीक हैं, और किन खाद्य पदार्थों से आपको बचना चाहिए
  • संतुलित भोजन की योजना बनाने में आपकी सहायता करें ताकि आपको आवश्यक पोषण मिले
  • लस-मुक्त व्यंजनों दे सकते हैं 
  • अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों (जैसे पास्ता या कुकीज़) के लिए लस मुक्त विकल्प खोजने में आपकी सहायता करेंगे।

आप अन्य लोगों से भी सलाह और मदद ले सकते हैं। अपने चिकित्सक से पूछें कि, “क्या सीलिएक रोग वाले लोगों के लिए एक स्थानीय सहायता समूह है?”। या आप www.celiac.org, www.celiac.com, और www.csaceliacs.org जैसी वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं।

खासकर शुरुआत में, यह सीखना मुश्किल हो सकता है कि लस-मुक्त आहार का प्रबंधन कैसे किया जाए। लेकिन यह आमतौर पर, अभ्यास या आदत से, और समय के साथ बहुत आसान हो जाता है।

  • खाद्य पदार्थ जो लस-मुक्त हैं, और खाने के लिए ठीक हैं, जैसे की निम्नलिखित हैं (तालिका):

    • चावल, मक्का या मकई, आलू, क्विनोआ, बाजरा, बकव्हीट (एक प्रकार का अनाज), और सोयाबीन
    • विशेष आटे, पास्ता, और इन खाद्य पदार्थों से बने अन्य उत्पादों और जो “लस-मुक्त” लेबल वाले हों
    • फल और सबजीया
    • मांस और अंडे
    • शराब और आसुत मादक पेय, जैसे रम, टकीला, वोदका, और व्हिस्की

    दूध, पनीर, और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थ भी लस-मुक्त होते हैं। लेकिन, शुरुआत में, खासकर सीलिएक रोग वाले कई लोगों को इन खाद्य पदार्थों को पचाने में भी परेशानी होती है। डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि सीलिएक रोग वाले लोग कम से कम थोड़े समय के लिए डेयरी उत्पादों को खाने से टालें, जब तक कि उनकी आंतें ठीक हो रही हैं।

आपको गेहूं, राई (rye) (लेकिन सरसों या रई खा सकते हैं), और जौ (तालिका) से या उससे बने सभी खाद्य पदार्थों को टालने की आवश्यकता है। अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से पूछें कि, “क्या आप ओट्स (Oats) खा सकते हैं?”।

कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में ग्लूटेन होता है, जैसे:

  • आटा, ब्रेड, क्रेकर्स (Crackers), मफिन्स, और बेकिंग मिक्सस 
  • पास्ता, पेस्ट्री, और अनाज
  • कुछ सॉस, स्प्रेड, मसाले, मिश्रित-मसालों, और सलाद ड्रेसिंगस 
  • प्रोसेस्ड मीट और मीट के विकल्प (जैसे शाकाहारी बर्गर)
  • बियर, एल्स, लेगर्स, और माल्ट विनेगरस

यह जानने के लिए कि आप कौन से खाद्य पदार्थ खा सकते हैं, आपको पेक्ड चींजों के संघटक लेबल पढ़ना होगा। जिन खाद्य पदार्थों पर “ग्लूटेन-फ्री” का लेबल लगाया जाता है, या उन्हें “ग्लूटेन-फ्री सुविधा” में बनाया गया है या संसाधित किया गया है, ऐसा लेबल, यह खाने के लिए ठीक हैं। जिन खाद्य पदार्थों में गेहूं होता है, वे खाने के लिए ठीक नहीं होते। यदि आपको भरोसा नहि हैं कि कोई भोजन लस-मुक्त है, तो उस कंपनी को कॉल करें। उनका फोन नंबर पैकेज पर होना ही चाहिए।

कुछ दवाओं (नुस्खे और ओवर-द-काउंटर) और विटामिन की खुराक में ग्लूटेन की थोड़ी मात्रा हो सकती है। लेकिन अगर आपको सीलिएक रोग है, तो आप अभी भी अधिकांश प्रकार की गोलियां ले सकते हैं। अगर आपको यकीन न हो तो अपने डॉक्टर से जाँच कराएँ।

शायद, हाँ। सीलिएक रोग आपके पाचन तंत्र को सामान्य रूप से खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों को अवशोषित करने से बाधित रख सकता है। आपके शरीर लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए, आपके  डॉक्टर आपको यह सलाह दे सकता है कि आप दैनिक विटामिन लें।

हाँ। कई रेस्तरां में अब ग्लूटेन-फ्री मेनू या खाद्य पदार्थ हैं। लेकिन, हमेशा रेस्तरां को बताएं कि आप लस या ग्लूटेन नहीं खा सकते हैं। इस तरह, वे अतिरिक्त सावधान हो सकते हैं जब वे आपका खाना पकाते हैं।

यदि आपका बच्चा ग्लूटेन-मुक्त आहार पर है, तो उसकी देखभाल करने वालों, शिक्षकों, और स्कूल को बताएं। उन्हें बताएं कि, आपका बच्चा कौन से खाद्य पदार्थ खा सकता है, और क्या नहीं खा सकता है। यदि आपका बच्चा स्कूल जाता है, तो उसके लिए आप शिक्षक को लस-मुक्त “ट्रिट” दे सकते हैं। इस तरह, आपके बच्चे के पास एक सुरक्षित “ट्रिट” का विकल्प होगा जब कक्षा में कोई पार्टी होगी।

मदद कहां मिलेगी

ग्लूटेन वाला खाना खाने के बाद बार-बार दस्त, पेट फूलना, वज़न घटना या खून की कमी हो, तो डॉक्टर को दिखाएं। जांच से पहले अपने आप ग्लूटेन बंद न करें, क्योंकि इससे जांच का नतीजा बदल सकता है।

डॉ. हर्ष शाह, MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। गोता OPD में वे पेट, आंतों, लिवर और पैंक्रियास की तकलीफ़ें देखते हैं। ऑपरेशन की ज़रूरत हो तो वे Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में करते हैं।

और पढ़ें: अहमदाबाद में पेट रोग सर्जन (हिंदी में) · surgical gastroenterologist in Ahmedabad (English)

यह भी पढ़ें: सीलिएक रोग · लैक्टोज असहिष्णुता · एसिड रिफ्लक्स · मतली और उल्टी

OPD: Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre, SF-203, दूसरी मंज़िल, ओलिव ग्रीन्स, गोता, S G Highway, अहमदाबाद 382481. समय के लिए फ़ोन करें। अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लाएं। Second opinion के लिए भी आ सकते हैं।

फ़ोन करें +91 63555 64601

WhatsApp पर पूछें

आख़िरी अपडेट: 3 अक्टूबर 2026

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Rate this post

डॉ. हर्ष शाह से सेहत जानकारी, WhatsApp पर पाएँ

स्वस्थ परिवार: हर हफ़्ते रिकवरी, खान-पान और ख़तरे के लक्षणों पर काम की सलाह। कोई विज्ञापन नहीं। जब चाहें बंद करें।

आपका नंबर यह जानकारी भेजने के लिए और clinic के आपसे संपर्क करने के लिए उपयोग होता है। इसे कभी बेचा या किसी को दिया नहीं जाता। बंद कराने के लिए WhatsApp पर STOP लिखें।

Dr. Harsh J Shah
Dr Harsh Shah - Surgical Gastroenterologist and GI Robotic Surgeon, Ahmedabad
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.