...

अंतरविरोध के इंट्यूस्ससेप्शन

आंत का अटेक के अच्छे डॉक्टर

इंट्यूस्ससेप्शन (Intussusception) एक ऐसी स्थिति है जिसमें गंभीर पेट दर्द होता है। इस  स्थिति में आपकी आंत का एक हिस्सा, आंत के दूसरे हिस्से में स्लाइड (slide) यानी के सरक या घुस जाता है। इंट्यूस्ससेप्शन आपकी छोटी या बड़ी आंत में भी हो सकता है।

जब आंत का एक हिस्सा दूसरे में स्लाइड करता है यानी के घुस जाता है, तो यह रुकावट या अवरुद्ध का कारण बनता है। जब आंत अवरुद्ध होता है, तो हवा, तरल पदार्थ, और भोजन अटक जाते हैं। वे आंत के अंदर से, सामान्य तरह के जैसे, आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इस के कारण, ख़ास लक्षण मेह्सूस होते हैं।

नवजात शिशुओं और नहें बच्चों में इंट्यूस्ससेप्शन सामान्य तार से सबसे अधिक बार हो जाता है, विशेष रूप से 3 साल की आयु से छोटे बच्चों में होता है। कुछ मामलों में, कोई अन्य चिकित्सा स्थिति के कारण भी इंट्यूस्ससेप्शन हो सकता है। किंतु ज्यादातर क़िस्सों में, डॉक्टरों अभी तक इंट्यूस्ससेप्शन किस कारण से होता है, यह खोज नहीं पाए हैं।

  • आमतौर पर, इसके लक्षण अचानक से शुरू होते हैं। निम्न में से कोई भी लक्षण हो सकते हैं:

    • गंभीर पेट दर्द – दर्द जो एकदम अचानक से, और तीव्र होता है।

    शुरुआत में, दर्द का दौरा हर 15 से 20 मिनट में होते हैं, लेकिन समय बीतते ही, यह दर्द के दौरों के बीच का समय कम होते जाता है। आमतौर पर, दर्द से बच्चों रोतें हैं, और अपने घुटनों को अपने पेट तक ऊपर खींच लेटें हैं।

    • उल्टी
    • मल त्याग में खून होना
    • बहुत नींद आना और जागते रहने में कठिनाई 

    इंट्यूस्ससेप्शन वाले कुछ बच्चों में इनमें से केवल 1 या 2 ही लक्षण मेह्सूस होते हैं। कुछ बच्चों में जब छोटा इंट्यूस्ससेप्शन होता है तो उनमें कोई लक्षण नहीं मेह्सूस होते, किंतु यह बहुत असामान्य घटना है। 

    इन बच्चों को इंट्यूस्ससेप्शन हुआ है यह तब पता चलता है जब उनके डॉक्टर किसी अन्य कारण से कोई परीक्षण करवाते हैं।

    जिन बच्चों को इंट्यूस्ससेप्शन होने के बाद कोई भी लक्षण मेह्सूस नहीं होते हैं उन्हें उपचार की कदाचित आवश्यकता नहीं हो सकती है।

हाँ। अपने बच्चे के डॉक्टर को तुरंत बुलाएं अगर आपके बच्चे में इंट्यूस्ससेप्शन के कोई भी लक्षण दिखते हैं।

  • हाँ। डॉक्टर आपके बच्चे के लक्षणों के बारे में पूछेंगे, और एक परीक्षण करेंगे। वह पेट का एक इमेजिंग परीक्षण करेंगे, जैसे कि एक्स-रे (X-Ray) या अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)। इमेजिंग परीक्षण शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाते हैं।

आपके बच्चे की इंट्यूस्ससेप्शन का इलाज करने के लिए आपके डॉक्टर कुछ चीजें या प्रयोग करेंगे। 

सबसे पहले, शायद वह आपके बच्चे को एक पतली ट्यूब (जिसे “आईवी” कहा जाता है) के माध्यम से तरल पदार्थ देंगे जो एक नस में से शरीर में जाता है।

फिर, डॉक्टर इंट्यूस्ससेप्शन को ठीक करेंगे। इसके लिए कई अलग-अलग तरीके हैं। जैसे की:

  • “नॉनऑपरेटिव रिडक्शन” (nonoperative reduction) नामक एक प्रक्रिया – इसे कभी-कभी “एयर एनीमा” (air enema) या “कंट्रास्ट एनीमा” (contrast enema) भी कहा जाता है। यह सर्जरी नहीं है। इस प्रक्रिया के लिए, डॉक्टर आपके बच्चे के मलाशय में से एक ट्यूब डालेंगे, और ट्यूब में हवा या एक विशेष तरल पदार्थ को धक्का देकर शरीर में डालेंगे। यह हवा या तरल पदार्थ, मलाशय में और आंत के और अंदर जाएगा। जैसे ही हवा या तरल पदार्थ इंट्यूस्ससेप्शन तक पहुंचता है, यह आंत की दूसरी तरफ से अटकी हुई आंत को वापस निकालने के लिए स्लाइड (slide) करेगा। यह देखने के लिए कि शरीर के अंदर क्या हो रहा है, डॉक्टर इस प्रक्रिया के दौरान अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे करेंगे।

कुछ बच्चों को “नासोगैस्ट्रिक ट्यूब” (nasogastric tube) की प्रक्रिया करनी पड़ती है। यह ए ट्यूब है जो नाक में होकर, घुटकी के नीचे की ओर होते हुए, और पेट में से जाती है। यह ट्यूब पेट में तरल पदार्थ और हवा को सोख लेगा। यह आपके बच्चे को बेहतर महसूस करने में मदद करती है, और उसे उल्टी होने से रोकती है। 

  • सर्जरी (Surgery) – यदि नॉनऑपरेटिव रिडक्शन (nonoperative reduction) करने के बाद इंट्यूस्ससेप्शन को ठीक नहीं किया जा सकता है, या यदि इन्टुसेप्शन की और गहरी समस्या हो रही है, तो आपके बच्चे को शायद सर्जरी की आवश्यकता होगी।
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Dr. Harsh J Shah

Subscribe to Newsletter